सीएमपी डिग्री कॉलेज और जार्जटाउन थाने में पानी भर गया। लोग जहां थे, वहीं फंसे रहे। चौक और घंटाघर की सड़क पर भी पानी भर गया। दुकानों में पानी घुसने से सामान तैरने लगे। दुकानदार गुलाब का कहना था कि नाला जाम हाेने से पानी नहीं निकल रहा।
विज्ञापन
1 of 14
शिवकुटी स्थित नारायणी आश्रम रोड पर हुए जलभराव के कारण स्कूली बच्चों और लोगों को खासी दिक्कत हुई।
- फोटो : अमर उजाला।
करीब डेढ़ घंटे तक हुई तेज बारिश में नाला और सीवर लाइन की सफाई के नगर निगम प्रशासन के सारे दावे फेल हो गए। बुधवार को बारिश से शहर के ज्यादातर हिस्से जलमग्न हो गए। सड़कों पर कमर तक पानी भर गया। घरों के साथ थाना, कॉलेज, अस्पताल परिसर में भी जलभराव हो गया। इसकी वजह से आवागमन के साथ ज्यादातर गतिविधियां ठप हो गईं। हर बार की तरह मेडिकल कॉलेज चौराहा स्थित सीवर लाइन का ढक्कन फव्वारे में तब्दील हो गया। जार्जटाउन की सभी सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। लिडिल रोड पर तीन कारें चलते-चलते बंद हो गई। कार सवार गाड़ी खड़ी करके किसी तरह से निकल पाए।
सीएमपी डिग्री कॉलेज और जार्जटाउन थाने में पानी भर गया। लोग जहां थे, वहीं फंसे रहे। चौक और घंटाघर की सड़क पर भी पानी भर गया। दुकानों में पानी घुसने से सामान तैरने लगे। दुकानदार गुलाब का कहना था कि नाला जाम हाेने से पानी नहीं निकल रहा।
अल्लापुर के डंडियां, तुलसी पार्क, पटेल चौराहा समेत कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव हो गया। पटेल चौराहा स्थित घराें से चार बजे के बाद कुछ पानी कम हुआ लेकिन सड़कों पर पानी भरा रहा। बजरंग चौराहा, पानी की टंकी, बैंक रोड, सर्वोदय नगर आदि क्षेत्रों में यही दिक्कत रही।
विज्ञापन
2 of 14
शिवकुटी स्थित नारायणी आश्रम रोड पर हुए जलभराव के कारण स्कूली छात्राओं को खासी दिक्कत हुई।
- फोटो : अमर उजाला।
राजेश सिन्हा, मंजुषा और ईशान तिवारी ने बताया कि नाला सफाई के लिए तोड़ी गई पुलिया ठीक नहीं कराई गई। बजरंग चौराहा, पूरा पड़ाइन, पंजाबी कॉलोनी में सड़कें तालाब में तब्दील हो गई और लोगों के घरों में पानी घुस गया।
राजरूपपुर के जाफरी कॉलोनी की तो स्थिति बहुत खराब रही। सड़कों पर आधा मंजिल तक पानी भर गया। इसकी वजह से लोग घरों में कैद हो रहे। पार्षद मिथिलेश सिंह का कहना है सड़क और नालियों के निर्माण के लिए कई बार कहा गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। करेली के गड्ढा कॉलोनी, जेके आशियाना नगर में भी यही दशा रही। तेलियरगंज की पार्षद मीना तिवारी का कहना था कि नालों को खोदकर छोड़ देने से यह स्थिति बनी है।
विज्ञापन
3 of 14
शिवकुटी स्थित नारायणी आश्रम रोड पर हुए जलभराव के कारण स्कूली बच्चों और लोगों को खासी दिक्कत हुई।
- फोटो : अमर उजाला।
नारायणी आश्रम अस्पताल में भरा पानी
नारायणी आश्रम अस्पताल में काउंटर, वार्ड में पानी भर गया। इस वजह से गंभीर मरीजों को प्रथम तल पर शिफ्ट करना पड़ा। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि 25 साल से काम कर रहे हैं लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। वहीं, पार्षद मीना तिवारी का कहना है कि नाला के निर्माण के लिए कई बार लिखा गया। नगर आयुक्त से बात की गई लेकिन सब कुछ टलता रहा।
4 of 14
शिवकुटी स्थित नारायणी आश्रम रोड पर हुए जलभराव के कारण स्कूली बच्चों और लोगों को खासी दिक्कत हुई।
- फोटो : अमर उजाला।
बालसन चौराहा स्थित नाला फिर ओवरफ्लो
बालसन चौराहा के पास थार्नहिल रोड से आने वाला नाला बुधवार को बारिश में ओवरफ्लो करने लगा। पिछले वर्ष ही चौराहे की सड़क को तोड़कर नाले का निर्माण कराने के साथ सफाई कराई गई थी। नाला ओवरफ्लो हाेने से थार्नहिल एवं लाउदर रोड पर गंदा पानी बहने लगा। बाबाजी के बाग की बस्ती जलमग्न हो गई। सेंट एंथोनी स्कूल की छात्राओं और अभिभावकों को सड़क पार करने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
5 of 14
शिवकुटी स्थित नारायणी आश्रम रोड पर हुए जलभराव के कारण स्कूली बच्चों और लोगों को खासी दिक्कत हुई।
- फोटो : अमर उजाला।
मोरी गेट से बैक होने लगा था पानी
जल निकासी की यह स्थिति रही कि मोरी नाला से पानी बैक होने लगा। शुरू में गेट नहीं खुलने से स्थिति और बिगड़ गई। ऐसे में अल्लापुर, सोहबतियाबाग, अलोपीबाग समेत बड़े इलाके जलभराव के साथ पानी काफी देर तक रुका रहा। मोरी गेट को खोलने के बाद बहाव कुछ तेज हुआ। पार्षद शिवसेवक सिंह का कहना था कि मोरी गेट के सभी पंप भी बंद थे। वहीं, जलकल के महाप्रबंधक कुमार गौरव का कहना है कि एक लेवल के बाद गेट खोला जाता है। पानी बढ़ने पर उसे खोल दिया गया। पंप भी एक लेवल के बाद चलाया जाता है। अभी ऐसी स्थिति नहीं थी, इसलिए पंप नहीं चलाए गए।
विज्ञापन
6 of 14
बारिश के बाद जार्ज टाउन थाने में भरा पानी।
- फोटो : अमर उजाला।
सीवर लाइन, नालाें की सफाई पर करोड़ों खर्च
सीवर लाइन और नालों की सफाई के लिए छह करोड़ रुपये से अधिक खर्च का प्रावधान किया गया है। इसमें बड़ी राशि खर्च भी हो चुकी है। सीवर लाइन की सफाई के लिए तो रोबोट भी मंगाए गए हैं लेकिन सारी कवायद धरी रह गई। ऐसे में पूरी सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
7 of 14
बुधवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से सीएमपी डॉट पुल के पास हुए जलभराव से लोगों को खासी दिक्कत हुई।
- फोटो : अमर उजाला।
चेताने के बाद भी नहीं जागीं सड़क एवं नाली निर्माण करने वाली संस्थाएं
निर्माण कार्यों के लिए शहर के कई प्रमुख मार्ग खोद दिए गए हैं। नालियां ध्वस्त हो चुकी हैं। सीवर एवं नालों की ठीक से सफाई नहीं कराई गई। इसे लेकर बार-बार चेताया गया। महापौर ने भी कार्यदायी संस्थाओं को पत्र लिखा लेकिन कुछ नहीं हुआ। मंडलायुक्त से लेकर नगर आयुक्त निर्देश देते रहे और शहर तालाब बन गया। सीवर लाइन और नालों की सफाई जुलाई के पहले सप्ताह तक नहीं हो पाई थी। इसे लेकर अमर उजाला में प्रमुखता से खबर छापी गई। इसके बाद महापौर गणेश केसरवानी, नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग समेत अन्य अफसरों ने खुद खड़े होकर सफाई कराई लेकिन आननफानन सफाई का नतीजा अब सामने है।
8 of 14
बुधवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से सीएमपी पीजी कॉलेज में हुआ जलभराव को निकालने के लिए लगया गया पंप।
- फोटो : अमर उजाला।
इसके अलावा प्रयागराज विकास प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग कीडगंज, कोठा पार्चा, छतनाग रोड, अल्लापुर, तेलियरगंज समेत 50 से अधिक सड़कों के चौड़ीकरण एवं नाली निर्माण का काम करा रहा है। इसके अलावा जल निगम सीवर पाइपलाइन बिछा रहा है। इससे शहर की पूरी सूरत ही बदल गई है। निर्माण संस्थाओं ने सड़कें खोदकर छोड़ दी हैं। पूर्व में बनी नालियां ध्वस्त हो गई हैं। वहीं नई नालियां अभी बनी नहीं हैं। जगह-जगह ब्लॉक हैं।
9 of 14
बुधवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से एएन झा मार्ग पर हुए जलभराव से राहगीरों को परेशानी हुई।
- फोटो : अमर उजाला।
पार्षद किरन जायसवाल का कहना है कि पीडीए के अनियमित कार्य के कारण गऊघाट एसटीपी से भी पर्याप्त पानी नहीं निकल पा रहा। पूरी स्थिति से मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त समेत सभी अफसरों को अवगत कराया गया लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसे लेकर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग समेत अन्य अफसर निरीक्षण एवं बैठकें कर समय रहते काम पूरा करने के निर्देश देते रहे लेकिन कार्य की अपनी ही गति रही और आज भी निर्माणाधीन सड़क गड्ढों में तब्दील हैं। मिट्टी का ढेर भी सड़कों पर पड़ा है। इसका नतीजा रहा कि आशंका के अनुरूप ही पूरा शहर जलभराव से परेशान रहा।
10 of 14
बुधवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से मेडिकल कॉलेज चौराहे पर बैक फ्लो होकर बहता सीवर का पानी।
- फोटो : अमर उजाला।
आवागमन रहा बाधित
जलभराव की वजह शहरियों को जाम से भी जूझना पड़ा। रामबाग फ्लाईओवर के दोनों तरफ पानी भर गया था। इससे आवागमन लगभग ठप हो गया। निरंजन डाट पुल के नीचे से पानी तो निकल रहा था लेकिन जलभराव था। इससे वहां से भी आवागमन प्रभावित रहा। नगर निगम में कार्यरत मनोज श्रीवास्तव को कीडगंज से सिविल लाइंस आने में डेढ़ घंटे से अधिक समय लगा। उनका कहना था कि हर तरफ जाम था। काफी घूमकर आना पड़ा।
काफी तेज बारिश हुई और नालों से उस रफ्तार से पानी नहीं निकल पा रहा था। जार्जटाउन में लिडिल रोड तथा आसपास का इलाका नीचे है। इसकी वजह से वहां पानी भर जाता है। लगातार पंप चलाया गया। शहर में कई जगहों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसकी वजह से भी समस्या रही, लेकिन बारिश थमने के दो-तीन घंटे बाद स्थिति सामान्य हो गई। - सतीश कुमार, मुख्य अभियंता, नगर निगम
11 of 14
बुधवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से सीएमपी डॉट पुल के पास हुए जलभराव से लोगों को खासी दिक्कत हुई।
- फोटो : अमर उजाला।
बारिश ने गर्मी से दी राहत लेकिन जलभराव से बढ़ी मुसीबत
मंगलवार शाम को हुई तेज बारिश ने शहरियों को गर्मी से कुछ राहत जरूर दी लेकिन जलभराव से लोगों की मुसीबतें बढ़ गईं। शहर के बड़े इलाके में जलभराव हो गया। इससे आवागमन प्रभावित हो गया। सड़क निर्माण वाले क्षेत्रों में तो दुर्घटना की आशंका बनी रही। दिन भर की तीखी धूप और उमस भरी गर्मी के बाद शाम को काफी तेज बारिश हुई। निचले इलाके तथा जहां जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है वहां के लोगों के लिए यह बारिश मुसीबतों भरी रही। जानसेन डॉट पुल के नीचे तो पानी भर ही गया था, बिजली घर चौराहे के पास भी घुटनों तक भर गया। इससे वहां आवागमन काफी देर तक प्रभावित रहा।
12 of 14
बुधवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से सीएमपी पीजी कॉलेज में हुआ जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला।
यही स्थिति सीएमपी डिग्री कॉलेज डॉट पुल के नीचे भी रही। कॉलेज के सामने भी घुटनों तक पानी भर गया। सड़क किनारे तो देर रात तक पानी भरा रहा। एएन झा मार्ग समेत जार्जटाउन के बड़े इलाके में जलभराव हो गया। मेडिकल कॉलेज चौराहा स्थित सीवरलाइन का ढक्कन बारिश के बाद फौव्वारे में तब्दील हो गया। इसकी वजह से रामबाग फ्लाईओवर के दोनों तरफ तथा आसपास के इलाके में सड़कों पर पानी भर गया।
खुल्दाबाद थाना, लोक सेवा आयोग के सामने भी सड़क पर घुटनों तक पानी भरा रहा और आवागमन प्रभावित हुआ। नक्खास कोहना, खुसरोबाग, करेली आदि क्षेत्रों में भी सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। नाले की सफाई न होने की वजह से अल्लापुर में भी बड़े इलाके में जलभराव की स्थिति रही।
13 of 14
बुधवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से एएन झा मार्ग पर हुए जलभराव से राहगीरों को परेशानी हुई।
- फोटो : अमर उजाला।
सिविल लाइंस, कीडगंज, बाघंबरी गद्दी समेत कई जगहों पर सीवरलाइन बिछाने तथा सड़क एवं नाली निर्माण का काम चल रहा है। इसकी वजह से जगह-जगह गड्ढों के अलावा सड़क पर मलबा भी पड़ा है। बारिश में गड्ढे भर गए तो मलबा कीचड़ में तब्दील हो गया। इससे लोगों की परेशानी ज्यादा बढ़ गई तथा दुर्घटना की आशंका बनी रही। सीएमपी एवं जानसेन डॉट पुल समेत कई स्थानों पर देर रात तक जलभराव की समस्या रही।
बुधवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से एएन झा मार्ग पर हुए जलभराव से राहगीरों को परेशानी हुई।
- फोटो : अमर उजाला।
मलाकराज समेत कई इलाकों में सीवर ओवरफ्लो
मलाकराज, अलोपीबाग रोजा मजार समेत कई इलाकों में नालों तथा सीवरलाइन ने विकराल रूप ले लिया। पानी का बहाव न होने के कारण सीवर लाइन तथा नाले ओवरफ्लो हो गए। इसकी वजह से सड़क तथा गलियों में सीवर तथा नाले का गंदा पानी भर गया। मलाकराज में यह समस्या लंबे समय से है। मंगलवार को लोगों ने आकाश सोनकर की अगुवाई में फिर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर स्थायी समाधान की मांग की। उन्होंने आंदोलन की भी चेतावनी दी।