गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर कुंभ का भव्य आगाज हो चुका है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गंगा की अविरल धारा में डुबकी लगाने आ रहे हैं। बता दें कि पौष पूर्णिमा का स्नान 21 जनवरी को है, इससे एक दिन पहले ही रविवार को संगम और त्रिवेणी घाट पर श्रध्दालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई।