फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यग्रहण पर गंगा-संगम में डुबकी के लिए उमड़े श्रद्धालु

Fri, 27 Dec 2019 01:02 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 17
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
बृहस्पतिवार को प्रयागराज में भी वर्ष के आखिरी सूर्य ग्रहण का प्रभाव रहा। ज्योतिर्विदों के मुताबिक प्रयागराज में इसकी अवधि सुबह 8.19 से लेकर 11.10 बजे रही जबकि सूतक बारह घंटे पहले ही आरंभ हो गया था। त्रिवेणी बांध स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर सहित शहर के तमाम मंदिरों में भोर से ही कपाट बंद कर दिए गए थे जो ग्रहण के बाद ही खुले। ग्रहण के बाद महंत नरेंद्र गिरि की देखरेख में लेटे हुए हनुमान का पंचामृत से स्नान कराया गया। फिर विभिन्न प्रकार के फूलों से उनका मनोहारी शृंगार किया गया। भव्य आरती के बाद दर्शन, पूजन के लिए मंदिरों के कपाट खोल दिए गए।
विज्ञापन

2 of 17
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
मान्यता के अनुसार लोगों ने ग्रहण की अवधि में अन्न जल तक नहीं ग्रहण किया। खाने पीने की चीजों में तुलसी का दल डाला गया था। लोगों ने ग्रहण काल से आरंभ होने से पहले और बाद में भी संगम सहित गंगा और यमुना के विभिन्न घाटों पर डुबकी लगाई। जल में खड़े होकर ही सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार केलिए सर्वमंगल की  कामना की।
विज्ञापन

3 of 17
lete hanuman mandir, prayagraj - फोटो : प्रयागराज
लेटे हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक योगगुरु स्वामी आनंद गिरि ने देश में अमन. शांति की स्थापना की कामना से संगम में डुबकी लगाई।ग्रहण की अवधि में दर्शन, पूजन अनुष्ठान बाधित रहा लेकिन इष्टदेव के निमित्त जाप जारी रहा। ज्यादातर लोगों ने राहु के मंत्र का जाप किया। ग्रहण के मौके पर लोगों ने अन्न और धन का दान भी किया। ग्रहण का दान लेने वालों की टोलियां मोहल्ले-मोहल्ले घूमकर आवाज लगाती हुई ग्रहण का दान लेती रहीं।

4 of 17
lete hanuman mandir, prayagraj - फोटो : प्रयागराज
सूर्य ग्रहण के दौरान लेटे हनुमान मंदिर में रहा सन्नाटा।
विज्ञापन

5 of 17
civil lines hanuman mandir, prayagraj - फोटो : प्रयागराज
बृहस्पतिवार को सूर्य ग्रहण के दौरान बंद सिविल लाइंस हनुमत निकेतन।
विज्ञापन

6 of 17
hanuman mandir, high court - फोटो : प्रयागराज
बृहस्पतिवार को सूर्य ग्रहण के दौरान बंद हाईकोर्ट स्थित हनुमान मंदिर।
विज्ञापन

7 of 17
hanuman mandir, high court - फोटो : प्रयागराज
बृहस्पतिवार को सूर्य ग्रहण के दौरान बंद हाईकोर्ट स्थित हनुमान मंदिर।

8 of 17
anand giri - फोटो : प्रयागराज
बृहस्पतिवार को सूर्य ग्रहण के दौरान स्नान ध्यान करते स्वामी आनंद गिरि।

9 of 17
surya grahan par pujan - फोटो : प्रयागराज
बृहस्पतिवार को सूर्य ग्रहण के दौरान स्नान ध्यान करते लोग।

10 of 17
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
बृहस्पतिवार को सूर्य ग्रहण के दौरान स्नान ध्यान करती महिलाएं।

11 of 17
lete hanuman mandir, prayagraj - फोटो : प्रयागराज
बृहस्पतिवार को सूर्य ग्रहण के बाद बांधवा स्थित हनुमान मंदिर में पूजन को जुटी भीड़।

12 of 17
sangam - फोटो : प्रयागराज
बृहस्पतिवार को सूर्य ग्रहण के दौरान पूजन करते श्रद्घालु।

13 of 17
sangam - फोटो : प्रयागराज
बृहस्पतिवार को सूर्य ग्रहण के दौरान पूजन करते श्रद्घालु।

14 of 17
sangam - फोटो : प्रयागराज
बृहस्पतिवार को सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद संगम में साधु ने स्नान किया।

15 of 17
shankae viman mandapam - फोटो : प्रयागराज
बृहस्पतिवार को सूर्य ग्रहण के दौरान बंद विमान मंडपम मंदिर के दरवाजे।

16 of 17
sangam - फोटो : प्रयागराज
26सीटीवाई109-बृहस्पतिवार को सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद संगम स्नान कर के निकले लोगों को सपेरे ने सांप से ऐसे आर्शीवाद दिया।
विज्ञापन

17 of 17
prayagraj - फोटो : प्रयागराज
बृहस्पतिवार को सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद संगम स्नान कर के निकले लोगों को सपेरे ने सांप से ऐसे आर्शीवाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें