फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में खतरे की घंटी: परदेशियों की घर वापसी ने मुश्किलें बढ़ाई

Fri, 15 May 2020 12:32 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
lockdown in prayagraj - फोटो : lockdown in prayagraj
प्रयागराज। जिले में बाहर से आने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी के बीच कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे हैं। यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 26 पहुंच गई है। इनमें 17 अब भी भर्ती हैं। इस बीच मई में ही मात्र 14 दिनों में दूसरे राज्यों से 25 हजार से अधिक लोग आए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
lockdown in prayagraj - फोटो : lockdown in prayagraj
ये वे लोग हैं चिह्नित किया जा चुका है। सही आंकड़ा इससे कहीं अधिक बताया जा रहा है, जिनकी खोज के लिए गांव स्तर पर टीम बनाई गई है। इस तरह से बाहर से लोगों के आने से प्रशासन तथा लोगों के सामने संक्रमण से बचाव की चुनौती बढ़ गई है।
विज्ञापन

3 of 6
lockdown in prayagraj - फोटो : lockdown in prayagraj
अब तक 30 ट्रेनों से प्रवासी श्रमिक आ चुके हैं। इनमें ज्यादातर ट्रेनें गुजरात और महाराष्ट्र से श्रमिकों को लेकर आई हैं। इनके अलावा महाराष्ट्र से वाराणसी के बीच चली दो ट्रेनों से भी 344 श्रमिक उतरे हैं। ट्रेनाें से आए इन श्रमिकों का पूरा विवरण प्रशासन के पास है तथा सभी होम क्वारंटीन किए गए हैं लेकिन इनसे कहीं अधिक संख्या में श्रमिक तथा अन्य लोग अलग-अलग माध्यमों से आए हैं।

4 of 6
lockdown in prayagraj - फोटो : lockdown in prayagraj
महाराष्ट्र से सैकड़ों प्रवासी टैंपों से चले आए हैं। इनके अलावा ट्रकों, कार, मोटरसाइकिल आदि साधन से भी लोग आए हैं। सैकड़ों लोग तो पैदल सैकड़ों किमी की दूरी तय करके आए हैं। जिले के प्रमुख मार्गों पर स्थिति यह है कि कहीं भी महाराष्ट्र के नंबर वाले वाहन देखे जा सकते हैं। इसके अलावा बाहर से आ रहे प्रवासियों की संख्या अनुमान महाराणा प्रताप चौराहा तथा नैनी में बने ट्रांजिक्ट स्थल पर खड़े लोगों की भीड़ से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
lockdown in prayagraj - फोटो : lockdown in prayagraj
इतना ही नहीं मध्य प्रदेश की सीमा पर भी लगातार आने वालों की भीड़ लगी हुई है। इस तरह से बिना किसी सूचना के तथा छिपकर आए लोग प्रशासन के साथ स्थानीय लोगों के लिए भी चुनौती बन गए हैं। मुश्किल यह है कि यहां पॉजिटिव पाए गए लोगों में ज्यादातर का महाराष्ट्र से कनेक्शन है। इससे चुनौती और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
lockdown in prayagraj - फोटो : lockdown in prayagraj
हालांकि सभी को चिह्नित करने के लिए गांव स्तर पर टीम बनाई गई है। इनके अलावा सभी लोग क्वारंटीन हैं और निर्देशों का पालन कर रहे इसके लिए निगरानी समिति भी बनाई गई है। सीडीओ आशीष कुमार ने बताया कि जरूरत के अनुसार हर ब्लाक में 50 से ढाई सौ तक निगरानी समितियां बनाई गई हैं। हर समिति में 10 से 15 सदस्यों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि बाहर से आए सभी लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। होम क्वारंटीन के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले कई लोगों का चालान भी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें