फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुष्कर्म मामले में नया मोड़... क्रिकेटर यश दयाल ने बताया क्यों फंसा रही है युवती; साजिश में तीन सहयोगी भी

Thu, 10 Jul 2025 08:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दुष्कर्म के आरोपों में फंसे क्रिकेटर यश दयाल ने अब महिला मित्र के खिलाफ खुल्दाबाद थाने में तहरीर दी है। लैपटॉप-मोबाइल चोरी करने और खुदकुशी की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। यश दयाल ने कहा कि आठ लाख न लौटाने पड़े इसलिए फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 13
यश दयाल (फाइल फोटो) - फोटो : BCCI
दुष्कर्म के केस में फंसे क्रिकेटर यश दयाल ने प्रतापगढ़ निवासी महिला मित्र समेत अन्य के खिलाफ खुल्दाबाद थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि आठ लाख रुपये बकाया मांगने पर उन्हें खुदकुशी कर फंसाने की धमकी दी जा रही है। साथ ही युवती पर मोबाइल-लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी करने के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

करबला निवासी आईपीएल क्रिकेटर ने तहरीर में बताया कि 2021 में उनकी मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिये प्रतापगढ़ निवासी युवती से हुई। आरोप लगाया कि समय-समय पर वह इलाज, कॉलेज फीस के नाम पर यह कहकर पैसे लेती रही कि मई 2025 तक वह पैसे वापस कर देगी। इसके साथ ही उसने शॉपिंग के लिए भी पैसे लिए।
विज्ञापन

2 of 13
यश दयाल (फाइल फोटो) - फोटो : Insta @imyash_dayal
यश दयाल ने लगाए गंभीर आरोप
अचानक सोशल मीडिया से पता चला कि उसी युवती ने उनके खिलाफ गाजियाबाद में शिकायती प्रार्थनापत्र दिया है। आरोप लगाया कि युवती व उसके तीन सहयोगियों व 5-10 अज्ञात लोग गैंग संचालित करते हुए सीधे-सादे लोगों से धन उगाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 13
यश दयाल (फाइल फोटो) - फोटो : Insta @imyash_dayal
उधार दिए आठ लाख रुपये मांगने पर झूठी शिकायत
यह भी पता चला कि उनका लैपटॉप, आईफोन व अन्य सामान भी मुलाकात के बहाने युवती ने चोरी कर लिए हैं। उनसे लगभग आठ लाख रुपये उधार लिए गए और बकाया वापस मांगने पर उनके खिलाफ झूठा शिकायती प्रार्थनापत्र दिया गया।

4 of 13
यश दयाल (फाइल फोटो) - फोटो : Insta @imyash_dayal
यही नहीं, पैसे वापस मांगे तो युवती ने उन्हें धमकी दी कि अगर उन्होंने उससे शादी नहीं की तो वह आत्महत्या कर लेगी। इसके साथ ही उनके मां-बाप को गालियां दी जाती रहीं और जान से मारने की धमकी तक दी गई। 

 
विज्ञापन

5 of 13
यश दयाल (फाइल फोटो) - फोटो : Insta @imyash_dayal
योजनाबद्ध तरीके से फंसाने की साजिश
लगातार मानसिक प्रताड़ना के चलते उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रहना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह पूरा घटनाक्रम योजनाबद्ध तरीके से उन्हें फंसाने और आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए रचा गया।
विज्ञापन

6 of 13
यश दयाल (फाइल फोटो) - फोटो : Insta @imyash_dayal
मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप
21 जून को इंदिरापुरम क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए क्रिकेटर यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। यश दयाल के खिलाफ सात जुलाई को देर रात पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया था। क्रिकेटर पर इंदिरापुरम क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पांच वर्ष तक संबंध में रहकर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

7 of 13
यश दयाल (फाइल फोटो) - फोटो : Insta @imyash_dayal
शादी का झांसा देकर किया शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न
मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई शिकायत के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तब पीड़िता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का सहारा लिया था। पुलिस के नोटिस भेजने के बाद भी जब क्रिकेटर ने अपने बयान दर्ज नहीं करवाए तब पुलिस ने सात जुलाई की देर रात बीएनएस की धारा 69 के तहत क्रिकेटर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था।

 

8 of 13
यश दयाल (फाइल फोटो) - फोटो : Insta @imyash_dayal
यश ने ढाई साल में कई लड़कियों से संबंध बनाए
पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया है कि वह यश दयाल को नवंबर-दिसंबर वर्ष 2020 से जानती हैं। सोशल मीडिया पर पहले कनेक्ट हुई थीं। प्रयागराज में ही उनकी पहली मुलाकात हुई थी। उनकी दोस्ती पिछले करीब पांच साल से है।

 

9 of 13
यश दयाल (फाइल फोटो) - फोटो : Insta @imyash_dayal
शादी का आश्वासन देकर यश और उनका परिवार बांधता रहा उम्मीद
पीड़िता ने कहा कि वह क्रिकेटर के घर पर कई बार रह चुकी हैं। शादी का आश्वासन देकर यश दयाल और उनका परिवार उम्मीद बांधता रहा। 2022 में यश दयाल गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा थे। टीम चैंपियन बनी थी। मैं भी उनके परिवार के साथ में फाइनल मैच के दौरान मौजूद थीं। सबकुछ सही ढंग से आगे बढ़ रहा था, लेकिन पिछले ढाई साल में यश दयाल ने कई लड़कियों से संबंध बनाए। 
 

10 of 13
यश दयाल फाइल फोटो - फोटो : Insta @imyash_dayal
इसके बाद उनके परिवार और दोस्तों ने उनको लेकर कई तरह की बात कहीं है। पीड़िता ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि जब उनके जीवन में यह समस्या सामने आई तब उन्होंने सब कुछ ईश्वर के हवाले छोड़ दिया।

11 of 13
यश दयाल (फाइल फोटो) - फोटो : Insta @imyash_dayal
अपराध साबित होने पर यह है सजा
भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 शादी या नौकरी के झूठे वादे के आधार पर यौन संबंध बनाने को अपराध मानती है। इस अपराध के कोर्ट में साबित होने पर आरोपी को 10 वर्ष तक की कैद और जुर्माना हो सकता है। यह धारा महिलाओं को शोषण से बचाने के लिए बनाई गई है, खासकर उन मामलों में जहां यौन संबंध शादी के झूठे वादे के माध्यम से प्राप्त किए जाते हैं।

 

12 of 13
क्रिकेटर यश दयाल अपने पिता के साथ। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
गैर जमानती व गैर समझौता है अपराध 
बीएनएस की धारा 69 के दर्ज अपराध एक गैर जमानती और गैर समझौता अपराध माना जाता है। इसका मतलब है कि अगर मामले में क्रिकेटर की गिरफ्तारी होती है तब उन्हें जमानत आसानी से नहीं मिल पाएगी। साथ ही समझौता भी नहीं किया सकेगा, हालांकि गिरफ्तारी की कार्रवाई करने के लिए पुलिस को पहले नियम के तहत पीड़िता के धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाने होंगे। पीड़िता अगर अपने बयान में भी स्पष्ट और यही आरोप लगाती है, तब उसके बाद पुलिस गिरफ्तारी की कार्रवाई करेगी।
 
विज्ञापन

13 of 13
यश दयाल (फाइल फोटो) - फोटो : BCCI
यश दयाल ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से तहरीर भेजी है। इसमें खुद को फंसाए जाने का आरोप लगाया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।- अभिषेक भारती, डीसीपी नगर

यह भी पढ़ें: UP: 'मैं नफरत नहीं सिर्फ न्याय मांग रही हूं... मेरी आवाज सुनी जाए', FIR के बाद यश दयाल पर गिरफ्तारी की तलवार

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें