फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का डरः इविवि, ट्रिपलआईटी में राष्टीय सेमिनार स्थगित 

Fri, 13 Mar 2020 09:06 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 3
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं ट्रिपलआईटी में प्रस्तावित राष्ट्रीय सेमिनार एवं कार्यशाला को शुक्रवार को स्थगित कर दिया गया। मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं स्वास्थ्य मंत्रालय ने पत्र भेजकर आयोजन पर रोक लगाने को कहा था।
विज्ञापन

2 of 3
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
इसके बाद ट्रिपलआईटी निदेशक प्रो. पी. नागभूषण ने 18 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कार्यशाला को स्थगित करने के लिए समन्वयक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह एवं संयोजक डॉ. संजय सिंह को निर्देश दिया। डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि स्थिति सामान्य होने पर कार्यशाला की नई तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
इविवि के उर्दू विभाग में 17 से 19 मार्च के बीच प्रस्तावित तीन दिवसीय सेमिनार को भी स्थगित कर दिया गया। यूजीसी के निर्देश को ध्यान में रखते हुए विवि ने यह निर्णय लिया है। इविवि के जेके इंस्टीट्यूट के डॉ. एसके झा ने बताया कि 17 मार्च को इंस्टीट्यूट में होने वाली कार्यशाला जोश टॉक को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा 16 मार्च से प्रोफेशनल डेवलपमेंट पर आधारित शार्ट टर्म कोर्स पर भी रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें