अयोध्याः रामलला की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
माघ मेला में आए विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष जिवेश्वर मिश्र और केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने भी इस बात के संकेत दिए हैं, लेकिन सीधे तौर पर उन्होंने यह भी कहा कि संत सम्मेलन में ही मंदिर निर्माण की तारीख घोषित होगी। उधर विहिप भले ही संत सम्मेलन से मंदिर निर्माण की तारीख की घोषणा कर दे, लेकिन यह तभी संभव होगा जब मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन हो। चर्चा है कि मंदिर निर्माण के लिए बनाए जाने वाले ट्रस्ट में विहिप के भी कुछ प्रमुख पदाधिकारियों को शामिल किया जाना लगभग तय है।