CM Yogi ने महाकुम्भ के लिए तैयार मीडिया सेंटर का किया उद्गाटन
- फोटो : अमर उजाला
कॉन्फ्रेंस रूम और अन्य सुविधाएं
डिजिटल मीडिया सेंटर में एक अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंस रूम भी है, जिसमें मुख्यमंत्री, मंत्रीगण एवं अन्य विशिष्टजन मीडिया प्रतिनिधियों के जरिए लोगों तक अपनी बात पहुंचा सकेंगे। इसके अलावा, पीसीआर रूम में दो बड़ी और दो छोटी स्क्रीन स्थापित की गई हैं, जो लाइव फीडिंग के माध्यम से महाकुम्भ की कवरेज करेंगे। पीसीआर रूम के माध्यम से प्रेस कॉन्फ्रेंस, स्टूडियो और पॉडकास्ट की लाइव फीडिंग भी यूट्यूब, वॉट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।