फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेले में स्नान घाटों के अधूरे निर्माण पर बिफरे नगर विकास मंत्री

Mon, 13 Jan 2020 01:30 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 15
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने प्रमुख सचिव (नगर विकास) मनोज कुमार सिंह के साथ रविवार को माघ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह घाट निर्माण न होने की जानकारी पर वह भड़क उठे। डीएम ने मंत्री को बताया कि जमीन में दलदल होने के कारण वहां घाट निर्माण नहीं किया जा सका है। जमीन के सूखते ही घाट बनवा दिया जाएगा। मंत्री ने संगम नोज पर बनाए गए घाटों का भी मुआयना किया। यहां उन्होंने गंगा के पवित्र जल से आचमन भी किया।
विज्ञापन

2 of 15
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
उन्होंने सेक्टर-तीन में खाक चौक के रामानंद मार्ग पर जमीन खाली पड़ी होने की वजह जब मंत्री डीएम से पूछी, तब उनका कहना था कि दलदल की वजह से इसका अभी इस्तेमाल नहीं हो सका है। मंत्री संगम लोअर मार्ग होते हुए सेक्टर-5 पहुंचे, जहां पर उन्होंने दंडी स्वामी नगर में साधु-संतों का हालचाल पूछा। संतों से उन्होंने मेला क्षेत्र में प्रशासन की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इसी के साथ आश्रम में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। गंगोली शिवाला मार्ग पर गंदगी मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि साफ. सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कुंभ की भांति ही इस बार भी मेले में स्वच्छता का ध्यान रखने की हिदायत दी। स्वच्छता कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को चिह्नित कर कर्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

3 of 15
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
स्नान घाटों के अधूरे निर्माण पर बिफरे मंत्री

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने प्रमुख सचिव (नगर विकास) मनोज कुमार सिंह के साथ रविवार को माघ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह घाट निर्माण न होने की जानकारी पर वह भड़क उठे। डीएम ने मंत्री को बताया कि जमीन में दलदल होने के कारण वहां घाट निर्माण नहीं किया जा सका है। जमीन के सूखते ही घाट बनवा दिया जाएगा। मंत्री ने संगम नोज पर बनाए गए घाटों का भी मुआयना किया। यहां उन्होंने गंगा के पवित्र जल से आचमन भी किया।

4 of 15
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
उन्होंने सेक्टर-तीन में खाक चौक के रामानंद मार्ग पर जमीन खाली पड़ी होने की वजह जब मंत्री डीएम से पूछी, तब उनका कहना था कि दलदल की वजह से इसका अभी इस्तेमाल नहीं हो सका है। मंत्री संगम लोअर मार्ग होते हुए सेक्टर-5 पहुंचे, जहां पर उन्होंने दंडी स्वामी नगर में साधु-संतों का हालचाल पूछा। संतों से उन्होंने मेला क्षेत्र में प्रशासन की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इसी के साथ आश्रम में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। गंगोली शिवाला मार्ग पर गंदगी मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि साफ. सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कुंभ की भांति ही इस बार भी मेले में स्वच्छता का ध्यान रखने की हिदायत दी। स्वच्छता कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को चिह्नित कर कर्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

5 of 15
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
सीवर लाइन कनेक्शन की भाजपाइयों ने की शिकायत

प्रयागराज। सूबे के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन से भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों ने रविवार को सर्किट हाउस में मुलाकात की। इस दौरान भाजपाइयों ने गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई द्वारा किए जा रहे कार्यों का मुद्दा जोर शोर से उठाया। कहा गया कि शहर के तमाम स्थानों पर सीवर लाइन का कनेक्शन घरों में अब तक नहीं किया जा सका है। इससे शहरियों को खासी दिक्कत हो रही है। भाजपाइयों ने नगर विकास मंत्री को ऐसे मोहल्लों के नाम भी बताए जहां सीवर लाइन होने के बाद भी अब तक उसे घरों से जोड़ा नहीं जा सका है। इसके पूर्व महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में नगर विकास मंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद केशरी देवी पटेल और महापौर अभिलाषा गुप्ता ने भी आशुतोष टंडन से मुलाकात की। स्वागत करने वालों में विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, अवधेश चंद्र गुप्ता, वरिष्ठ पार्षद रतन दीक्षित, दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, संजय गुप्ता, सुरेंद्र चौधरी, पवन श्रीवास्तव, नवरत्न कात्याल, श्याम चंद्र, चंद्रिका पटेल, भूपेंद्र पांडेय, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

6 of 15
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
अव्यवस्थाओं को लेकर विहिप उपाध्यक्ष से मिले तीर्थ पुरोहित

प्रयागराज। माघ मेले में अव्यवस्थाओं को लेकर तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधिमंडल ने विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय से मुलाकात की। उन्होंने उपाध्यक्ष को मेला क्षेत्र में बिजली, पानी, शिविरों में कीचड़ आदि की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने व निराकरण कराने की मांग की। रविवार को संगम पहुंचे विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय को तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्रशासन की लापरवाही से माघ मेला में अव्यवस्थाएं फैली हुई हैं। तीर्थ पुरोहितों को देर से जमीन आवंटित की गई है। जहां पर जमीन दी गई है, वहां दलदल है। बिजली, पानी और रास्ते जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं दी गईं हैं। कई पुरोहितों को जानबूझकर मेले के अंतिम छोर पर स्थित सेक्टर पांच में जमीन दी गई। अभी तक करीब 30 पुरोहितों को भूमि नहीं दी गई है। आरोप लगाया कि दलदल जमीन आवंटन के बाद प्रशासन ने किसी तीर्थ पुरोहित की जमीन पर बालू तक नहीं गिराया। यहां पर कल्पवास करने आने वाले श्रद्धालु परेशान हैं। विहिप उपाध्यक्ष ने सीएम को मामले से अवगत कराने का आश्वासन दिया। विहिप उपाध्यक्ष से मिलने वालों में अमित अलोक पांडेय, दिलीप तिवारी, नरेंद्र पांडेय, शैलेंद्र पांडेय, विक्रम तिवारी, शेर सिंह शर्मा, इंदर सिंह मारवाह शामिल थे।  
विज्ञापन

7 of 15
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
तीन शिविर उजाड़े, काली सड़क पर कल्पवासियों ने की नारेबाजी

उजाड़े जाने से नाराज कल्पवासी रविवार की शाम सड़कों पर उतर आए। कल्पवासी थाने के पास काली मार्ग जाम कर धरना दिया गया। इस दौरान मेला प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारी मेला प्रशासन पर तीर्थपुरोहितों और कल्पवासियों के उत्पीड़न का आरोप लगा रहे थे। काली सड़क दक्षिण पटरी पर ढाल लालटेन निशान वाले तीर्थ पुरोहित राजेश तिवारी उर्फ पप्पू के प्रयागवाल प्लाट पर बसे तीन कल्पवासियों के शिविरों को उजाड़ दिया गया। इसके विरोध में कल्पवासियों के साथ तीर्थ पुरोहितों ने काली सड़क जाम कर दिया। प्रशासन विरोधी नारे लगाए जाने लगे।  प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कल्पवासियों के साथ प्रशासन अन्याय कर रहा है। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। हालांकि देर शाम नगर विकास मंत्री के मेला क्षेत्र से जाने के बाद दोबारा उन शिविरों को कल्पवासियों ने लगा लिया। 

8 of 15
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
संगम की रेती पर वेद ऋचाओं की गूंज

माघ मेले के शिविरों में रविवार को हर तरफ कथा, सत्संग और अन्न-वस्त्र दान की धूम रही। अखिल भारत धर्मसंघ मंडल और स्वामी करपात्री जी महाराज फाउंडेशन के शिविर में वेद विद्यालय का शुभारंभ हुआ। बटुकों के सस्वर वेद पाठ संगम की रेती पर गूंजते रहे। इसी तरह त्रिवेणी मार्ग पर हिमाचल वाले जगदगुरु स्वामी शारदानंद और अयोध्या के केवल दास महाराज के शिविरों में श्रीमद भागवत कथा, सत्संग में बड़ी संख्या में कल्पवासियों ने हिस्सा लिया। स्वामी शारदानंद महाराज ने कहा कि त्याग, वैराग्य और ज्ञान की त्रिवेणी में ही भक्ति पैदा होती है। बिना भक्ति के भगवान नहीं मिल सकते। इसलिए महीने भर संगम तट पर प्रभु मिलन के लिए उनके चरणों की भक्ति कर बेड़ा पार गाना चाहिए। जगदीश रैंप के पास यमुनाचार्य विष्णु संप्रदाय के महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा के शिविर में वेद ऋचाओं के सस्वर पाठ के साथ यज्ञ, आहुति हुई। इस यज्ञ में संतों, भक्तों, कल्पवासियों ने विश्व शांति और लोक कल्याण की कामना से आहुति दी। बेनी बांध के अलावा खाक चौक और त्रिवेणी मार्ग पर संतों के शिविरों में दिन भर अन्नक्षेत्र में प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। 

9 of 15
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
magh mela prayagraj

10 of 15
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
magh mela prayagraj

11 of 15
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
magh mela prayagraj

12 of 15
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
magh mela prayagraj

13 of 15
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
magh mela prayagraj

14 of 15
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
magh mela prayagraj
विज्ञापन

15 of 15
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
magh mela prayagraj
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें