जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कारतूस व खोखा भी मिला
पुलिस सूत्रों की मानें तो जांच पड़ताल के दौरान कमरे में अन्य सामान के साथ ही दो कारतूस व एक खोखा भी मिला। इसके अलावा लैपटॉप, टैबलेट, दो मोबाइल, आई कार्ड, शस्त्र लाइसेंस के अलावा दो चेक भी मिले। दोनों चेक पांच-पांच लाख रुपये के थे। हालांकि यह नहीं पता चल सका कि चेक किसके नाम से या किसकी ओर से जारी किए गए थे। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने इन सभी चीजों को कब्जे में ले लिया है।