फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ से पहले दीवारों पर दिखने लगीं खूबसूरत कलाकृतियां, तस्वीरें देखकर कहेंगे वाह 'क्या बात है'

Thu, 08 Nov 2018 06:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 7
प्रयाग कुंभ - फोटो : अमर उजाला
प्रयाग कुंभ के दौरान नगरी की सूरत और सीरत को बदलने के लिए एक नई मुहिम छिड़ गई है। इस कड़ी में पेंट माय सिटी के तहत केन्द्रीय कारागार की दीवार पर 54 हजार स्क्वायर फीट के दायरे में समुद्र मंथन की कृतियां उकेरी जा रही हैं। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

2 of 7
प्रयाग कुंभ - फोटो : अमर उजाला
इस अभियान के तहत नैनी रेलवे स्टेशन, त्रिवेणी पुष्प के अलावा सभी सरकारी, अर्धसरकारी सहित कई निजी इमारतों की दीवारों को पेंट किया जाना है। इन सबमें नैनी जेल की दीवारों पर बनने वाली पेंटिंग सबसे ज्यादा लंबी, ऊंची और ऐतिहासित होगी।
विज्ञापन

3 of 7
प्रयाग कुंभ - फोटो : अमर उजाला
विश्व के सबसे बड़े मेले कुंभ के आयोजन के दौरान प्रयागराज की दीवारों पर साहित्यिक, धार्मिक और एतिहासिक घटनाओं को चित्रों के माध्यम से उकेरा जाएगा। इसे नोएडा की कंपनी इनसोल आर्ट्स पेंट कर रही है।

4 of 7
प्रयाग कुंभ - फोटो : अमर उजाला
ऐसा दावा किया जा रहा है कि नैनी जेल की दीवार पर बन रही पेंटिंग इसलिए भी अपने आप में खास होगी क्योंकि यह अब तक की सबसे उंची और लंबी पेंटिंग होगी। जिसमें समुद्र मंथन के कुल 22 पैनल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 7
प्रयाग कुंभ - फोटो : अमर उजाला
केन्द्रीय कारागार के मुख्य गेट से शुरू होने वाले इस पेंटिंग का पहला पैनल देवासुर संग्राम पर आधारित होगा। जिसे फिलहाल पेंट किया जा रहा है। इसके बाद दूसरे पैनल में देवताओं की हार और तीसरे पैनल में भगवान विष्णु से देवताओं की विनती और चौथे पैनल में समुद्र मंथन का चित्र उकेरा जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रयाग कुंभ - फोटो : अमर उजाला
दिव्य कुंभ-भव्य कुंभ की परिकल्पना को साकार करने के लिए इस बार अतिथि सत्कार की खास पहल की गई है। इस कुंभ में अतिथि देवो भव: की भारतीय परंपरा का निर्वाह करने में प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों, पर्यटकों के आतिथ्य सत्कार के लिए पर्यटन विभाग ने कुंभ के दौरान प्रयागराज में पांच हजार से अधिक कक्षों में पेइंग गेस्ट सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रयाग कुंभ - फोटो : अमर उजाला
इस योजना के तहत खास तौर से विदेशी पर्यटकों को भारतीय रहन-सहन, रीति-रिवाज की परंपरा से परिचित कराना भी है। पेइंग गेस्ट के तहत फिलहाल संगम क्षेत्र के 25 भवनों को पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें