फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड दसवीं, बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए आवेदन 16 अगस्त तक

Tue, 07 Jul 2020 09:55 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
up board
यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 की तैयारी में जुट गया है। बोर्ड की ओर से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षा के आवेदनपत्र बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर बिना विलंब शुल्क के 16 अगस्त तक अपलोड किए जा सकते हैं। यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य दसवीं और बारहवीं कक्षा में छात्रों को पांच अगस्त तक प्रवेश लेने के साथ परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो
बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम में कहा गया है कि प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं के परीक्षा शुल्क को एक मुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में 10 अगस्त तक जमा कर सकेंगे। बोर्ड सचिव की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानाचार्य कोषागार में जमा परीक्षा शुल्क  तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण को बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर 16 अगस्त (मध्य रात्रि 12 बजे तक) तक ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
यूपी बोर्ड फाइल फोटो

21 से 31 अगस्त के बीच स्कूल करेंगे आवेदन पत्रों की जांच

बोर्ड की ओर से कहा गया है कि 10 अगस्त के बाद परीक्षा शुल्क जमा करने पर प्रति छात्र 100 रूपए विलंब शुल्क चालान के माध्यम से 16 अगस्त तक कोषागार में जमा करना होगा।यूपी बोर्ड ने विलंब शुल्क के साथ जमा परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र-छात्राओं के विवरण वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त तय की है।

वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्र-छात्राओं के विवरणों की चेकलिस्ट प्राप्तकर संस्था के प्रधान की ओर से उनके विवरण (नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, विषय, फोटो) की जांच 21 से 31 अगस्त के बीच जांच करेंगे। इस दौरान वेबसाइट पर किसी प्रकार के अपडेशन पर रोक रहेगी।

4 of 5
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

एक से 10 सितंबर के बीच ऑनलाइन आवेदन में होगा संशोधन

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जांच के बाद स्कूल के प्रधानाचार्यों को छात्रों के विवरण में किसी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता है तो इसके लिए वेबसाइट एक से 10 सितंबर के बीच खोली जाएगी। इस दौरान किसी नए छात्र-छात्रा का विवरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान केवल संशोधन होगा।

आवेदन में गलती के लिए अभिभावक, कक्षाध्यापक जिम्मेदारयूपी बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्रों, अंकपत्रों में नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, विषय का विवरण सही हो, इसके लिए प्रत्येक छात्र के अभिभावकों, कक्षाध्यापकों, प्रधानाचार्यो को इसे देखकर प्रतिहस्ताक्षरित करके वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। छात्र-छात्राओं के नाम, माता, पिता के नाम में किसी प्रकार की गलती के लिए अभिभावक और कक्षा अध्यापक जिम्मेदार होगा। ऐसे में वह सभी विवरण की जांच के बाद ही वेबसाइट पर अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
registration - फोटो : self

हाईस्कूल में 500 इंटरमीडिएट में 600 रूपए परीक्षा शुल्क

यूपी बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हाईस्कूल के छात्रों के लिए 500 रूपए और इंटर के परीक्षार्थियों के लिए 600 रूपये परीक्षा शुल्क तय किया गया है। परीक्षा शुल्क में एक रूपए अंकपत्र के जबकि 25 पैसे का शुल्क प्रधानाचार्यो के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए किया गया है। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि स्कूलों में परीक्षा शुल्क अभिभावक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए स्वयं जमा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें