amit shah with saints
संगम घाट पर अमित शाह के साथ सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव मौर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, विधायक आदि तो थे ही, वहीं जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, बाबा रामदेव, अखाड़ा परिषद नरेंद्र गिरि, महामंत्री हरीगिरी, परमार्थ निकेतन के चिदानंद मुनि, डॉ. रामकमल वेदांती, देवकी नंदन ठाकुर आदि मौजूदगी चौंकने वाली रही। सभी का संगम स्नान के पहले और बाद में हर-हर गंगे और हर-हर महादेव का जयघोष लगाना धर्म का सत्ता से जुड़ाव स्थापित करा गया।