फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2020: सन्नाटे के बीच सावन आज से, शिव मंदिरों में दूर से दर्शन

Mon, 06 Jul 2020 01:44 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
देवाधिदेव महादेव के प्रिय मास सावन की शुरुआत सोमवार से होगी। हालांकि कोरोना वायरस की वजह से इस बार कांवड़ यात्राएं नहीं निकलेंगी। पहले जहां सावन लगने से हफ्ते भर पहले ही बोलबम और डाक बम कांवरियों से शहर की सड़कों से लेकर घाटों तक की फिजा बदल जाती थी, वहीं इस बार सोमवार से शुरू हो रहे सावन की पूर्व संध्या पर दशाश्वमेध घाट पर सन्नाटा पसरा रहा। गिनती के दो कांवरिए एमपी से आए, लेकिन पुरोहितों ने उनको गाइड लाइन का हवाला देते हुए वापस जाने की सलाह दी।

विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोविड-19 के संक्रमण के बीच सावन में बाबा भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए शिव मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दारागंज में गंगा तट पर स्थित नागवासुकि मंदिर में थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही सैनिटाइजेशन की व्यवस्था करा दी गई है, ताकि सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए भक्त भगवान के दरबार में हाजिरी लगा सकें।
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इसी तरह रविवार को यमुना तट पर सरस्वती घाट स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लकड़ी की बैरिकेडिंग मंदिर प्रबंधन की ओर से पूरी करा ली गई। मंदिर के प्रवेश द्वार से मुख्य मार्ग पर सेना के गेट तक लकड़ी की बैरिकेडिंग कराई गई। पुलिस ने भी एक लेन में बैरिकेडिंग कराई है। सोमवार को सावन के पहले दिन से श्रद्धालु मनकामेश्वर में एक लेन से प्रवेश करेंगे, जबकि दूसरी लेन से निकास होगा।

4 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
मंदिर के पुजारी श्रीधरानंद ने बताया कि सावन में कोरोना संक्रमण से बचाव केलिए थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन के इंतजाम किए गए हैं। इस बार श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक नहीं कर सकेंगे, बल्कि दूर से दर्शन-पूजन होगा। इसी तरह अरैल स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में भी सावन को लेकर दर्शन-पूजन की तैयारियां करा ली गई हैं। मंदिर के महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग के बाद भक्त मंदिर में प्रवेश करेंगे और दूर से दर्शन कर बाहर निकल जाएंगे।

मेला मार्ग पर पसरा सन्नाटा

दशाश्वमेध घाट मार्ग पर रविवार को सन्नाटा पसरा रहा। पहले जहां गंगा माता की प्रतिमा वाले चौराहे से घाट होते हुए नाग वासुकि मंदिर तक सड़क की दोनों पटरियों पर पूजा-प्रसाद और सौंदर्य प्रसाद की दुकानें सज जाती थीं, वहीं इस बार अभी तक एक भी दुकानें इस मार्ग पर नहीं लग सकी हैं। घाटों पर भी उदासी छाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj

घाटों की बजाए घरों पर ही करें सावन का जलाभिषेक

संगम नोज से लेकर दशाश्वमेध घाट तक के सभी घाटियों और तीर्थपुरोहितों के साथ सावन को लेकर दारागंज पुलिस ने बैठक कर गाइड लाइन से अवगत करा दिया है। तीर्थपुरोहितों के साथ हुई बैठक में कहा गया कि इस बार कोविड-19 को देखते हुए सावन में आने वाले तीर्थयात्रियों से निवेदन करें कि वह अपने घरों पर ही पूजा और जलाभिषेक कर भगवान से प्रार्थना कर लें। तीर्थ पुरोहित मुन्ना शुक्ला ने बताया कि पुरोहितों से पुलिस ने आग्रह किया है कि वह चौकियों पर न तीर्थ यात्रियों की पूजा कराएं न चंदन लगाएं। उमा शुक्ला ने बताया कि जल भी श्रद्धालुओं को घर से लाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें