इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षाकर्मियों ने चलाई गोली, छात्रवासों ने परिसर में उमड़े छात्र
छात्रों का आरोप है कि कैंपस में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने गोलियां चलाईं। इस घटना से छात्र आक्रोशित हो गए और आगजनी के साथ तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। सभी छात्रावासों से छात्र विश्वविद्यालय परिसर में उमड़े और पत्थरबाजी भी की। उधर, हंगामे की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल विश्वविद्याल पहुंचा और स्थिति को संभालने में जुटा। मामले को लेकर हुए तनाव की गंभीरता को देखते मौके पर पुलिस कमिश्नर रमेश शर्मा और अन्य अधिकारी पहुंचे।