फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विविः कुलपति सर्च कमेटी से हटेंगे प्रो. सीएल खेत्रपाल

Fri, 13 Mar 2020 10:31 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 3
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नए कुलपति के चयन के लिए गठित सर्च कमेटी से प्रो. सीएल खेत्रपाल हटाए जाएंगे। आटा अध्यक्ष की ओर से कमेटी पर उठाई गई आपत्ति पर मंत्रालय ने संज्ञान लिया है।

जानकारी के अनुसार मंत्रालय की ओर से इविवि को पत्र भेजकर प्रो. खेत्रपाल को कमेटी से अलग करने और कमेटी में ऐसे लोगों को शामिल करने का आग्रह किया गया है, जो शारीरिक रूप से स्वस्थ हों। मंत्रालय के पास इस बात की शिकायत पहुंची थी कि सर्च कमेटी में शामिल प्रो. सीएल खेत्रपाल एवं प्रो. गौतम सेन की आयु अधिक है।
विज्ञापन

2 of 3
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
मंत्रालय ने 16 मार्च को होने वाली कार्य परिषद की बैठक में प्रो. खेत्रपाल की जगह किसी दूसरे को सर्च कमेटी में शामिल करने का सुझाव भी दिया है। इसके बाद अब कुलपति सर्च कमेटी पर फैसला प्रस्तावित बैठक में होने की संभावना है। गत छह मार्च को हुई कार्य परिषद की बैठक में इविवि अध्यापक संघ (आटा) के अध्यक्ष प्रो. राम सेवक दुबे ने प्रो.खेत्रपाल को सर्च कमेटी में शामिल किए जाने का विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
उनका कहना था कि इविवि से किसी प्रकार का लाभ ले चुका व्यक्ति कुलपति सर्च कमेटी में नहीं हो सकता। प्रो. दुबे ने कुलपति सर्च कमेटी में हाईकोर्ट के किसी जज को शामिल करने की मांग की है। बैठक के दौरान ही कार्यवाहक कुलपति एवं रजिस्ट्रार के नहीं रहने के कारण नियमों का सही तरीके से पालन नहीं हो सका। कुछ सदस्यों ने कार्यवाहक कुलपति के बैठक में शामिल नहीं होने के बाद उनकी जगह प्रो. असीम मुखर्जी को रखने पर भी आपत्ति जताई थी। 


बता दें कि इसके पहले भी ऐसा ही एक मामला सामने आ चुका है। अमरकंटक विवि की सर्च कमेटी में शामिल विशेषज्ञों की आयु अधिक होने के कारण उन्होंने शहर के बाहर होने वाली बैठक में जाने में असमर्थता व्यक्त की थी। तब मंत्रालय ने अधिक आयु वालों को एक प्रकार से सर्च कमेटी में शामिल करने पर असहमति जताई थी। 

कुलपति सर्च कमेटी का गठन नियम संगत किया गया है। मंत्रालय की ओर इस संबंध में जारी पत्र का अध्ययन अभी नहीं किया गया है। पत्र देखने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। - डॉ. शैलेंद्र कुमार मिश्र, पीआरओ, इविवि 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें