फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Force Engineer Murder: चोरी का मकसद था तो दो असलहे लेकर क्यों पहुंचा आरोपी? इन सवालों के जवाब मिलना बाकी

Tue, 01 Apr 2025 09:10 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

पुलिस ने खुलासे के साथ ही घटना के सीसीटीवी फुटेज को भी दिखाया। फुटेज में आरोपी काले रंग की टीशर्ट, लोअर पहने नजर आया और इन्हीं कपड़ों में उसे खुलासे के दौरान मीडिया के सामने भी लाया गया।
विज्ञापन
1 of 9
हत्या आरोपी सौरभ - फोटो : अमर उजाला
कमांडर वर्क इंजीनियर की हत्या का खुलासा हो गया है, लेकिन कई सवालों के जवाब मिलना अभी बाकी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर आरोपी का मकसद सिर्फ चोरी था तो वह दो असलहे लेकर अफसर के घर क्यों पहुंचा। सवाल यह भी है कि महज 15 दिन पहले चोरी का प्रयास करने के बाद हाई सिक्योरिटी जोन वाले क्षेत्र में दोबारा जाने का खतरा उसने क्यों उठाया।आमतौर पर चोरी में नाकाम होने पर बदमाश मौके से भाग जाते हैं और 13 मार्च की रात भी आरोपी सौरभ व उसके साथी ने ऐसा ही किया था।
विज्ञापन

2 of 9
prayagraj murder - फोटो : अमर उजाला
सवाल यह उठ रहा है कि इस बार ऐसा क्या हुआ कि वह चोरी के मकसद से गया और नाकाम रहने पर अफसर को गोली मार दी। एक सवाल यह भी है कि पतली-दुबली कदकाठी वाला अभियुक्त 15 दिन पहले अपने साथ एक और व्यक्ति को ले गया गया था तो इस बार उसने अकेले जाने की जहमत क्यों उठाई। क्या उसे इस बात का डर नहीं था कि मौके पर अफसर या उनके परिवारवालों से उसे संघर्ष भी करना पड़ सकता है। संघर्ष के दौरान अगर शोरगुल हुआ तो क्या वह पकड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

3 of 9
हत्यारोपी सौरभ - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे के बारे में कैसे पता चला
एक सवाल यह भी है कि आखिर हत्यारोपी को अफसर के घर लगे सीसीटीवी कैमरे के बारे में कैसे जानकारी हुई। दरअसल, 13 मार्च को पहले जब वह चोरी करने पहुंचा था तो अफसर के घर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। इस घटना के बाद ही उन्होंने सीसीटीवी कैमरा लगवाया था। यही वजह थी कि वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने सीसीटीवी कैमरे का तार भी काटा था।

पढ़ें- Badaun Murder Case: रिजवान ने पहले ही मुस्कान को मारने की रच डाली थी साजिश... शराब पीकर हत्यारों ने दफनाया

4 of 9
हत्या में इस्तेमाल की गई चीजें - फोटो : अमर उजाला
हत्या की वजह पर उठ रहे सवाल
पुलिस ने खुलासे के साथ ही घटना के सीसीटीवी फुटेज को भी दिखाया। फुटेज में आरोपी काले रंग की टीशर्ट, लोअर पहने नजर आया और इन्हीं कपड़ों में उसे खुलासे के दौरान मीडिया के सामने भी लाया गया। हालांकि, हत्या की वजह को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। महज चोरी की नीयत से पहुंचने के बाद हत्या जैसी वारदात को अंजाम देने की बात सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन

5 of 9
कमांडर वर्क इंजीनियर सत्येंद्र नारायण मिश्र व हत्यारा सौरभ - फोटो : अमर उजाला
चोरी करने पहुंचे युवक ने की थी कमांडर वर्क इंजीनियर की हत्या
भारतीय वायुसेना के बमरौली स्थित मध्य वायु कमान मुख्यालय परिसर में कमांडर वर्क इंजीनियर सत्येंद्र नारायण मिश्र (51) की हत्या के मामले का सोमवार को खुलासा हो गया। पुलिस का दावा है कि चोरी की नीयत से पहुंचे बदमाश ने वारदात अंजाम दी। वारदात की साजिश में वायुसेना कैंपस में अफसरों के घरों में काम करने वाले उसके माता-पिता भी शामिल थे। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपर पुलिस आयुक्त अपराध डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि आरोपी सौरभ कुमार उर्फ बाबू पासी वायुसेना परिसर से लगभग 1.5 किमी दूरी पर स्थित लाल बिहारा गांव की बस्ती में रहता है। उसकी मां सुनीता और पिता शिवकुमार वायुसेना परिसर में संविदा कर्मचारी हैं। पिता सफाईकर्मी है, जबकि मां घरों में काम करती है।
विज्ञापन

6 of 9
सौरभ से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
सौरभ ने पूछताछ में बताया कि उसकी मां पहले एक-दो बार कमांडर वर्क इंजीनियर के घर जा चुकी थी। एक साल पहले तक वह भी वायुसेना परिसर में ठेके पर मजदूरी करता था। एक बार लकड़ी का मंदिर पहुंचाने वह भी अफसर के घर जा चुका था। यह भी बताया कि उसका बड़ा भाई हनी उर्फ गौतम 25 जनवरी को कौशाम्बी में हुई हत्या के मामले में वहां की जेल में बंद है। उसे छुड़ाने के लिए परिवार को रुपयों की जरूरत थी। अफसर का घर वायुसेना परिसर की बाहरी दीवार से 10-15 मीटर की दूरी पर है। उसे लगा कि वहां उसे 10 लाख तक नकदी मिल जाएगी। उसने घर में चोरी की साजिश रची। इसमें अपने मां-बाप को भी शामिल कर लिया। उसने साजिश के मुताबिक 29 मार्च की भोर में अफसर के घर पहुंचकर भीतर घुसने का प्रयास किया। नाकाम रहने पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी और वहां से भाग निकला।
विज्ञापन

7 of 9
सत्येंद्र नाथ मिश्रा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
देशी पिस्टल से मारी गोली, बैग में तमंचा भी लिए था
डीसीपी अभिषेक भारती के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अफसर को देशी पिस्टल से गोली मारी थी। वारदात के वक्त उसके बैग में एक तमंचा भी था। यह असलहे उसने पूरामुफ्ती के ही एक स्थानीय तस्कर से खरीदे थे। डीसीपी ने बताया कि तस्कर को भी हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही दोनों असलहे व चार कारतूस भी बरामद हो गए हैं। इसके अतिरिक्त एक पोर्टेबल गैस कटर भी बरामद किया गया है, जिससे अफसर के घर के दरवाजे में सुराख किया गया था।

8 of 9
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
सीसीटीवी फुटेज से हुआ ट्रेस
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की तस्वीर अफसर के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। उसने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। फुटेज के सहारे ही छानबीन शुरू की गई। आसपास फुटेज दिखाकर पड़ताल की गई तो हुलिये के आधार पर आरोपी का नाम सामने आया।
विज्ञापन

9 of 9
मृत इंजीनियर और हत्यारोपी सौरभ - फोटो : अमर उजाला
13 मार्च की रात भी पहुंचा था चोरी करने
आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में यह भी बताया कि 13 मार्च की रात को भी उसने अफसर के घर चोरी का प्रयास किया था। उस रात वह एक साथी के साथ वहां पहुंचा था। दरवाजा काटने का प्रयास किया था, लेकिन अफसर के शोर मचाने पर औजार छोड़कर भाग निकला। अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि 13 मार्च की रात उसके साथ गए युवक को भी चिह्नित कर हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

संबंधित वीडियो-


पढ़ें- बांका से काट डाला पति: हत्या कर सिर पकड़कर बैठ गई पत्नी, मनगढ़ंत कहानी बनाकर लिपटकर रोयी; बेटे ने बुलाई पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें