लॉकडाउन के दौरान कानून व्यवस्था और कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर प्रदेश सरकार की ओर से प्रयागराज की स्थिति असंतोषजनक बताए जाने के बाद सख्ती बढ़ा दी गई है। इसके तहत लॉकडाउन को लेकर एक दिन में कुल 41 केस दर्ज किए गए। एसएसपी का कहना है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए हरसंभवन प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रदेश सरकार की ओर से लॉकडाउन के दौरान कानून व्यवस्था के पालन व कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों के आधार पर तैयार समीक्षा रिपोर्ट में प्रयागराज के साथ ही प्रतापगढ़ जनपद की स्थिति असंतोषजनक बताई गई। जिसके बाद रविवार को लॉकडाउन को लेकर और सख्ती की गई। इसके तहत अलग-अलग थानों में कुल 41 केस दर्ज किए गए। साथ ही इनमें 17 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।