फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में मनीष सिसोदिया के बाद अब प्रयागराज में स्कूलों की स्थिति देखने पहुंचे आप विधायक सोमनाथ भारती को पुलिस ने रोका, गरमाई सियासत

Tue, 29 Dec 2020 11:46 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 2
आम आदमी पार्टी विधायक सोमनाथ भारती - फोटो : prayagraj
  • स्कूल का हाल देखने जा रहे सोमनाथ भारती को पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे

  • आप विधायक ने जताया विरोध, कहा-लोकतंत्र का गला घोट रही प्रदेश सरकार


प्रयागराज। लखनऊ में मनीष सिसोदिया के बाद प्रयागराज में शहर पश्चिमी विधान सभा के बक्सी मोड़ा गांव में स्कूलों का निरीक्षण करने जा रहे आप विधायक सोमनाथ भारती को पुलिस ने करामत चौकी के आगे अंधीपुर गांव में रास्ते में ही रोक दिया। इससे नाराज विधायक धरने पर बैठ गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। बाद में डीएम से वार्ता कर बुधवार को निरीक्षण का आश्वासन मिलने के बाद विधायक सहित आप कार्यकर्ता लौट गए।  


विधायक सुबह सर्किट हाउस से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तीन वाहनों से प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के विधानसभा क्षेत्र के बक्सी मोड़ा इलाके में स्कूल का निरीक्षण करने जा रहे थे। करामत की चौकी के आगे बड़ी संख्या में पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने रोक लिया। इस पर विधायक कार्यकर्ताओं के साथ वहीं धरने पर बैठ गए। इससे रास्ता भी जाम हो गया। पुलिस के अफसरों ने कानून व्यवस्था का हवाला देकर वापस जाने को कहा। लेकिन, विधायक अड़े रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
आम आदमी पार्टी विधायक सोमनाथ भारती - फोटो : prayagraj
इस पर पुलिस अधिकारियों ने डीएम की अनुमति के बाद जाने का आश्वासन दिया और उन्हें स्कूल देखने से रोक दिया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में डीएम से वार्ता करेंगे। डीएम ने स्वीकृति दे दी तो बुधवार को उन्हें स्कूल निरीक्षण के लिए जाने दिया जाएगा। इस आश्वासन पर विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ लौट गए। इसके बाद विधायक ने प्रेसवार्ता भी की और पंचायती चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों के बारे में बताया।



विधायक ने कहा कि पंचायती चुनाव में पार्टी पूरे जोश के साथ भागीदारी करेगी। इस दौरान उन्होंने अपने साथ हुई पुलिसिया कार्रवाई पर नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया और हकीकत को छुपाने के लिए लोगों को रोक दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें