फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में छात्रनेता से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता का हुआ मेडिकल

Mon, 03 Feb 2020 10:02 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो) - फोटो : Social media
घूरपुर के सारंगापुर स्थित रेस्टोरेंट में युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। घूरपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

2 of 4
rape with minor girl - फोटो : Social Media
यमुनापार निवासी युवती ने आरोप लगाया है कि वह रविवार शाम घूरपुर के सारंगापुर स्थित जीवा रेस्टोरेंट में नाश्ता करने गई थी जहां खुद को मालिक बताने वाले रोहन ने उससे दुष्कर्म किया। साथ ही हत्या करने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले में रोहन को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था।
 
विज्ञापन

3 of 4
rape
हालांकि पुलिस का कहना है कि देर रात उसे थाना क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया। घूरपुर पुलिस ने बताया कि सोमवार को उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और वहां से जेल भेज दिया गया। उधर पीड़िता को मेडिकल के लिए भी ले जाया गया। प्रभारी एसओ पंकज सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। 
विज्ञापन

4 of 4
Rape, Gangrape, Acid Attack
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नहीं थी पीड़िता

प्रयागराज। घूरपुर पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक सूचना थी कि पीड़िता पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष है लेकिन जांच में यह जानकारी भ्रामक निकली। पता चला कि दुष्कर्म पीड़िता कभी छात्रसंघ पदाधिकारी नहीं रही। प्रभारी एसओ पंकज सिंह ने बताया कि वह एक कॉलेज में पढ़ती थी और अब प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। धमकी देने के एक अन्य आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें