फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC एक समान होगा अभ्यर्थियों को बुलाए जाने का मानक

Mon, 03 Feb 2020 08:20 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
uppsc
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने परीक्षाओं और सीधी भर्ती में अभ्यर्थियों को बुलाए जाने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब आयोग तय करेगा कि परीक्षाओं में कितने गुना अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण किया जाएगा और सीधी भर्ती में कितने गुना अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अभ्यर्थियों को बुलाए जाने के मानक में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने के लिए आयोग ने यह निर्णय लिया है। इसके बाद सीधी भर्ती में अभ्यर्थियों को बुलाए जाने के मानक में एकरूपता आएगी।
विज्ञापन

2 of 4
यूपीपीएससी परीक्षा में हुए बदलाव - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए आयोग में हुई बैठक में 29 मई 2004 और 19 जून 2004 को हुए निर्णय को निरस्त कर दिया गया है। साथ ही निर्णय लिया गया है कि आयोग की सभी प्रकार की परीक्षाओं/सीधी भर्ती में उतने ही गुना अभ्यर्थी बुलाए जाएंगे, जितना आयोग तय करेगा। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और ऐसे सभी पूर्व विज्ञापनों पर भी लागू होगा, जिनके परिणाम अभी घोषित नहीं किए गए हैं। हालांकि पीसीएस प्री में 13 गुना अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण किए जाने का निर्णय यथावत रहेगा।
विज्ञापन

3 of 4
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, सीधी भर्ती में अभ्यर्थियों को बुलाए जाने की प्रक्रिया में तमाम विसंगतियां थीं। किसी परीक्षा में पदों की संख्या के मुकाबले 20 गुना, किसी में 40 तो किसी परीक्षा में 60 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाता था। आयोग की ओर से किए गए बदलाव के बाद अब सीधी भर्ती में इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों को बुलाए जाने की प्रक्रिया में एकरूपता होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
पीसीएस प्री का रिजल्ट
हालांकि, आयोग ने निर्णय लिया कि यह निर्णय सभी पूर्व विज्ञापनों पर भी लागू होगा, जिनके परिणाम अभी घोषित नहीं किए गए हैं। ऐसे में पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा, आरओ/एआरओ-2016 की प्रारंभिक परीक्षा समेत अन्य कई परीक्षाओं पर भी आयोग के इस निर्णय का असर पड़ेगा। हालांकि सचिव जगदीश का कहना है कि यह निर्णय सीधी भर्ती में अभ्यर्थियों को बुलाए जाने की प्रक्रिया में एक रूपता लाने के लिए किया गया है, क्योंकि इसमें काफी विषमताएं थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें