फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैचारिक युद्ध के नाम पर जनता की भावनाओं से किया जा रहा है खिलवाड़, प्रयागराज में एबीवीपी का सम्मेलन

Sun, 23 Feb 2020 01:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के अखिल भारतीय राज्य विश्वविद्यालय प्रमुख हरिबोरिकर ने कहा है कि वैचारिक युद्ध के नाम पर पूरे देश में जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कहा कि ऐसे विचार वाले लोग देश की एकता और अंखडता को भी खतरे में डाल रहे हैं। बोरिकर ने यह बातें शनिवार को गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान में एबीवीपी काशी प्रांत के तीन दिवसीय कार्यकारिणी व कार्यसमिति के सदस्यों की तीन दिवसीय बैठक के दूसरे दिन बतौर मुख्य वक्ता कहीं। तीन दिवसीय बैठक में काशी प्रांत से भारी संख्या में एबीवीपी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
ABVP
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रान्त की कार्यकारिणी व कार्यसमिति के सदस्यों की तीन दिवसीय बैठक का आयोजन शुक्रवार से किया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अखिल भारतीय रा’य विश्वविद्यालय प्रमुख हरिबोरिकर ने संगठन के विस्तार पर गहन चर्चा की। साथ ही कहा कि विभिन्न जिलों और शैक्षणिक कैंपसों में चल रहे वैचारिक युद्ध के नाम पर देश में पैशाचिक लीलाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है। कहा कि ऐसे लोग देश की एकता और अखंडता को प्रभावित कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
एबीवीपी का पोस्टर
पूर्वी-उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रमेश गडिय़ा ने कार्यकर्ता निर्माण के साथ-साथ राष्ट्र के उत्थान से जुड़े मुद्दों पर युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। कहा कि वर्तमान दौर में जब-जब भी राष्ट्र के गौरव से संबंधित विषय सामने आए, कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ उसके समर्थन में जुटे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि आज कॉलेज कैंपसों में विद्यार्थी परिषद 365 दिन सक्रिय रहने वाला छात्र संगठन है जो छात्रहित के मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठाती है।
विज्ञापन

4 of 4
abvp flag
काशी प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डॉ. अखिलेश पांडेय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक ऐसा छात्र संगठन है जो अपने कार्यकर्ताओं की तपस्या, बलिदान, तन्मयता व निष्ठा के बल पर राष्ट्रवादी विचारों को स्थापित करने का कार्य किया है। इस मौके पर प्रयाग महानगर संगठन मंत्री रजनीश, महानगर मंत्री अनुपम त्रिपाठी, सनद मिश्र, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विभाग संयोजक अतेंद्र, सहसंयोजक श्रीकांत पांडेय व वीरेंद्र सिंह चौहान, निर्भय द्विवेदी, आलोक त्रिपाठी, अश्वनी मौर्य, अनिकेत सिंह, सूरज तिवारी, नवीन मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें