फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छुरे से बेरहमी से काटी गर्दन...शरीर पर किए 15 से अधिक वार; 'कातिल' असद का कबूलनामा; करन हत्याकांड की कहानी

Mon, 13 Oct 2025 02:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में युवक करन के पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि उसकी किसी धारदार हथियार से गर्दन रेती गई। गर्दन का हिस्सा काफी अंदर तक कटने व अत्यधिक खून बहने से उसकी मृत्यु हुई। 
विज्ञापन
1 of 12
aligarh murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में मुरादाबाद हाईवे पर स्थित मिश्रित आबादी वाले कस्बा जवां में शनिवार रात करन उर्फ काली (20) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या के मुख्य आरोपी असद ने खुद थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया। आरोपी ने पुलिस को चताया कि पुरानी खुन्नस व परिवार की एक युवती की फोटो सोशल मीडिया पर डालने के विवाद में उसने वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद भड़की भीड़ ने दूसरे समुदाय के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने व फांसी देने की मांग पुलिस के समक्ष रख दी। 

इसे लेकर शनिवार आधी रात से लेकर रविवार दिन भर जमकर बवाल काटा। लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। कस्बे में तनाव के हालात के बीच दिन भर बाजार भी बंद रहा। कई बार पुलिस से टकराव के हालात बने। पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

2 of 12
एंबुलेंस में शव लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार, घटनाक्रम रात करीब 11:30 बजे का है। कस्बे के मोहल्ला अहेरिया चौक की विधवा महारानी अहेरिया के तीन बेटों में मझला करन नोएडा में किसी ठेकेदार के अधीन काम करता था। दीपावली की छुट्टी लेकर शनिवार रात करीब नौ बजे वह बाइक पर नोएडा से घर पहुंचा। इसके बाद खाना खाकर वह घर की गली के बाहर आरोपियों के दरवाजे के सामने आकर खड़ा हो गया।
 
विज्ञापन

3 of 12
करन की हत्या के बाद आक्रोशित परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गर्दन ईंट के सहारे रखकर छुरे से पहले गला रेता
आरोप है कि तभी नामजद लोग पीटते हुए खींचकर गली के कोने पर खुद के ही खंडहरनुमा मकान में ले गए। अंदर बनी कोठरी में उसकी गर्दन ईंट के सहारे रखकर छुरे से पहले गला रेता। फिर शरीर पर चाकू से अनगिनत वार किए। इस बीच करन के छोटे भाई सनी ने भाई की चीख सुनी तो उसने दौड़कर शोर मचाया। उसने देखा कि आरोपी करन पर हमलावर थे। 

4 of 12
करन की हत्या के बाद आक्रोशित परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शोर मचने पर भीड़ को आता देख आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गए। इसी बीच पुलिस पहुंच गई। आनन-फानन करन को सीएचसी ले जाया गया, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रात एक बजे के बाद भड़की भीड़ ने आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ व आगजनी की कोशिश की। यहां खड़ी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।
 
विज्ञापन

5 of 12
मृतक करन का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेरहमी से गर्दन रेती, शरीर पर किए 15 से अधिक वार
करन के पोस्टमार्टम में पाया गया कि उसकी किसी धारदार हथियार से गर्दन रेती गई। गर्दन का हिस्सा काफी अंदर तक कटने व अत्यधिक खून बहने से उसकी मृत्यु हुई। इसके अलावा कंधे, गर्दन, होठ, ठोड़ी, नाक, कमर, हाथ, पैर और पीठ आदि कुल 15 जगहों पर चाकू से वार किए गए।
 
विज्ञापन

6 of 12
करन की हत्या के बाद घटनास्थल पर तैनात पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या से कुछ देर पहले ही एक युवती को दवा दिलाकर लौटा था करन
हत्या से कुछ देर पहले ही करन मोहल्ले की ही दूसरे समुदाय की एक युवती को दवा दिलाकर लौटा था। वह बीमार थी। पड़ोसी होने के नाते उसने मदद की थी। घटनास्थल पर भी इस बात की चर्चा होती रही। बताया जाता है कि युवती आरोपियों के खानदान से जुड़े एक पक्ष की थी। पुलिस का कहना है कि यह तथ्य भी सामने आया है। इसकी भी जांच की जा रही है। आसपास के लोगों का कहना था कि करन का व्यवहार पड़ोसियों के लिए मददगार का रहता था।
विज्ञापन

7 of 12
इसी खंडहर मकान में की थी करन की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात को वह नोएडा से लौटा था। कुछ देर बाद ही पड़ोसी परिवार की बीमार युवती को कस्बे में ही एक चिकित्सक को दिखाने के लिए ले गया था। करीब आधा घंटे बाद लौटा और खाना खाने के बाद घर के बाहर खड़ा हो गया। यहीं से आरोपियों ने उसे खींच लिया और हत्या कर दी।

8 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सांप्रदायिक टकराव के अंदेशे पर पीएसी-कई थानों का फोर्स लगाया गया
मिश्रित आबादी वाले कस्बे में अहेरिया समाज के युवक की हत्या के बाद शनिवार की रात एक बजे से रविवार की शाम चार बजे तक गुस्साई भीड़ सड़कों पर ही रही। नेतृत्व विहीन भीड़ आरोपियों को सौंपने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रही थी। नगर पंचायत से बुलडोजर तक मंगवा लिया गया।

9 of 12
करन की हत्या के बाद सड़क पर बिखरीं ईंट और पत्थर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थाने से लेकर मुरादाबाद हाईवे बाईपास तक बार-बार भीड़ पुलिस को दौड़ाती रही। शाम को चार बजे परिवार की आर्थिक मदद और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के लिखित भरोसे पर परिवार माना। तब जाकर पुलिस-प्रशासनिक अमले से लेकर कस्बावासियों ने राहत महसूस की।
 

10 of 12
करन की हत्या के बाद जाम लगातीं महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थाने से लेकर हाईवे बाईपास तक प्रदर्शन
सुबह को 7 बजे भीड़ थाने पर जमा होने लगी थी। सुबह 9 बजते-बजते थाने के बाहर अहेरिया समाज के महिला-पुरुषों, युवा व बच्चों की भारी भीड़ के साथ-साथ समर्थन में अन्य लोग भी जमा हो गए। पहले शुरुआत थाने के सामने प्रदर्शन से हुई। क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में पुलिस बल उन्हें समझाता रहा। इसी बीच कुछ युवा थाने से आधा किमी दूर कस्बे से बाहर मुरादाबाद हाईवे बाईपास पर पहुंच गए। जहां कुछ देर जाम लगा वाहनों पर ईंट पत्थर फेंके।

11 of 12
करन की हत्या के बाद जाम लगातीं महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्हें पुलिस बल खींचकर वापस थाने पर ले आया। इस बीच नगर पंचायत चेयरमैन के पुत्र पिंटू सूर्यवंशी, पूर्व विधायक दलवीर सिंह के पौत्र युवा भाजपा नेता विजय सिंह पप्पू सहित तमाम भाजपा व संघ के नेता पहुंच गए। वे लोगों को समझाते व शांत करने में लगे रहे।
विज्ञापन

12 of 12
करन की हत्या के बाद सड़क पर बिखरीं ईंट और पत्थर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करन की हत्या के बाद रात में ही सभी आठ नामजद दबोच लिए गए। अब तक की पूछताछ में पुरानी खुन्नस और एक लड़की को लेकर विवाद सामने आया है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। रविवार को दिन में भीड़ ने बुलडोजर कार्रवाई के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। उन्हें समझाकर शांत किया गया है। बाकी आगे की कार्रवाई की जा रही है।- नीरज जादौन, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें