अलीगढ़ की खैर कोतवाली में मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे ससुरालियों पर दर्ज मुकदमे में कार्रवाई न होने पर बेटे संग पहुंची एक महिला कोतवाली परिसर में जिंदा जल गई। महिला हेमलता जब कोतवाली पहुंची तब उसका बेटा गौरव भी साथ में था। पुलिस ने जो वीडियो जारी किया है उसमें एक युवक आग की लपटों से घिरी हेमलता का वीडियो बना रहा था। पुलिस का कहना है कि जो युवक वीडियो बना रहा था वह उसका बेटा गौरव है। पुलिस ने उसे हिरासत में भी ले लिया था लेकिन बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
2 of 12
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
गौरव और चंद्रभान में आईपीएल को लेकर विवाद हुआ था
हेमलता के बेटे गौरव और आरोपी चंद्रभान के बीच आईपीएल मैचों के दौरान झगड़ा हुआ था। जिसकी रिपोर्ट तीन जून को खैर थाने में दर्ज हुई थी। कार्रवाई नहीं होने पर दोनों पुलिस से गुहार लगा रहे थे।
विज्ञापन
3 of 12
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ की खैर कोतवाली के भीतर जिंदा जल गई महिला, मौत
जानकारी के अनुसार, खैर कोतवाली में मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे ससुरालियों पर दर्ज मुकदमे में कार्रवाई न होने पर बेटे संग पहुंची एक महिला कोतवाली परिसर में जिंदा जल गई। पुलिस वालों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
4 of 12
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना के बाद एसएसपी ने एक बयान जारी कर कहा है कि महिला ने कोतवाली के बाहर अपने ऊपर पेट्रोल डाला और भीतर आने लगी। इसी दौरान उसके बेटे ने आग लगा दी। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया है।
विज्ञापन
5 of 12
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव दरकन नगरिया निवासी हेमलता (50) पत्नी स्व. राजकुमार का अपने पति के मामा के बेटे चंद्रभान (रिश्ते के जेठ) से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। 11 जून को महिला ने चंद्रभान और उसके परिजनों के खिलाफ मारपीट करने और निर्वस्त्र कर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
6 of 12
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
महिला का आरोप था कि तीन दिन पहले भी चंद्रभान ने मारपीट कर घर में रखे गेहूं चुरा लिए थे। वह कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर लगा रही थी मगर पुलिस ने सुनवाई नहीं की।
मंगलवार को महिला अपने पुत्र गौरव के साथ कोतवाली आई। लेकिन यहां फिर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
7 of 12
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
इस पर महिला पुलिस को भला बुरा कहते हुए कोतवाली से बाहर चली गई। दोपहर करीब दो बजे महिला हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल लेकर आई और मुख्य गेट से अंदर घुसते ही तेल अपने ऊपर डाल लिया। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इस दौरान बेटा वीडियो बनाता हुआ साथ चल रहा था। जिसे देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी हरकत में आए।
8 of 12
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
महिला के हाथ में लाइटर भी था, पुलिसकर्मियों ने वह लाइटर छीनने का प्रयास किया तो वह जमीन पर गिर गया। बेटे ने लाइटर उठाकर जला दिया। बस पलक झपकते ही महिला के पेट्रोल से भीगे शरीर में आग पकड़ ली और वह बुरी तरह लपटों में घिर गई।
9 of 12
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
आनन फानन पुलिसकर्मियों ने महिला पर कंबल डाला और पहले खैर सीएचसी, फिर वहां से एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।इधर, पुलिस ने सीसीटीवी साक्ष्य के आधार पर बेटे को हिरासत में ले लिया।
10 of 12
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
इस खबर पर आए मायके पक्ष व ग्रामीणों ने कोतवाली में हंगामा शुरू कर दिया। एसएसपी ने पहुंचकर भीड़ को समझाकर शांत किया और बेटे को छोड़ दिया। तब जाकर ग्रामीण वहां से गए। एसएसपी ने उन्हें समझाया कि जांच के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई होगी।
11 of 12
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी संजीव सुमन ने कहा कि महिला का परिजन से जमीन का विवाद चल रहा था। महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में निर्वस्त्र कर मारपीट करने के कोई भी साक्ष्य सामने नहीं आए। मुकदमे में चार्जशीट लगाई जा चुकी है। मंगलवार को दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया था।
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
दोनों पक्षों में जमीन व पैसे की संबंध को लेकर कोई रजामंदी नहीं हुई। इसके बाद महिला थाने के बाहर चली गई और फिर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कती थाने के अंदर आ रही थी। इसी दौरान महिला के बेटे ने आग लगा दी। पूरा घटनाक्रम थाने के सीसीटीवी में कैद है। महिला की मौत हो गई है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।