फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'आज रात तक मार देंगे..', अभिषेक की हत्या का दिन किया तय, फिर सद्भाव सम्मेलन में पहुंची थी पूजा; नया खुलासा

Sat, 04 Oct 2025 02:28 PM IST
शाहरुख खान अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता की हत्या का दिन तय होने के बाद  महामंडलेश्वर पूजा शकून सद्भाव सम्मेलन में पहुंची थी। दोपहर को साढ़े तीन बजे तक सम्मेलन में रहीं और रात को साढ़े नौ बजे अभिषेक की हत्या हुई। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए शूटर फजल और आसिफ ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि हत्या की पूरी प्लानिंग पूजा ही कर रही थी।
विज्ञापन
1 of 10
abhishek gupta murder - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ में बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता की हत्या का दिन तय होने के बाद ही महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय 26 सितंबर को एक शांति और सद्भाव सम्मेलन में शामिल होने के लिए इगलास गई थीं। वह इस सम्मेलन में दोपहर को 12 पहुंची और साढ़े तीन बजे वहां से वापस लौट गई, जबकि रात को करीब साढ़े नौ बजे खेरेश्वर चौराहे पर अभिषेक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए शूटर फजल और आसिफ ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि हत्या की पूरी प्लानिंग पूजा ही कर रही थी। घटना वाले दिन भी बता दिया गया था कि आज रात तक काम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और पूजा शकून की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शूटरों को एक लाख एडवांस दिए
अभिषेक गुप्ता की हत्या की सुपारी पूजा ने जुलाई में ही फजल और आसिफ को दे दी थी। एक लाख एडवांस दिए गए जबकि बाकी दो लाख हत्या के बाद देना तय हुआ था। 

 
विज्ञापन

3 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गिरफ्तारी के बाद इन दोनों ने पुलिस को बताया कि वह तभी से अभिषेक पर नजर रख रहे थे लेकिन मौका नहीं मिल पा रहा था, जबकि पूजा लगातार उन पर काम जल्दी करने का दबाव बना रही थी। वह फोन करके जानकारी भी करती थी। 

4 of 10
abhishek gupta murder case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'आज अभिषेक की हत्या कर देंगे'
26 सितंबर को दोनों ने बता दिया था कि आज अभिषेक की हत्या कर देंगे। रात तक सूचना पहुंच जाएगी। यही हुआ भी। रात को साढ़े नौ बजे खेरेश्वर चौराहे पर अभिषेक की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह अपने पिता और चचेरे भाई के साथ सिकंदराराऊ जाने के लिए बस में सवार हो रहा था। 
 
विज्ञापन

5 of 10
पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया, आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहर के घनी आबादी वाले इलाके में वारदात से दूर तक सनसनी फैल गई। इसी दिन दोपहर को साढ़े तीन बजे इगलास क्षेत्र में सद्भाव सम्मेलन खत्म हुआ था और पूजा शकुन पांडेय वहां से शाम तक वापस अलीगढ़ में बी-दास कंपाउंड स्थित अपने आवास पर पहुंची थी।
विज्ञापन

6 of 10
पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस खुलासे से भी साफ हो रहा है कि पूजा और शूटरों ने बातचीत करके सुबह ही तय कर लिया था कि रात तक हत्या हो जाएगी।
विज्ञापन

7 of 10
अशोक पांडेय, पूजा शकून का पति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबर पर अलग-अलग मेडिकल पहुंचे पति-पत्नी
हत्या की खबर इन दोनों को जब मिली तो पहले उसने अपने पति को फोन करके मेडिकल कॉलेज पहुंचने का निर्देश दिया। इसके बाद खुद भी पीछे से पहुंची। तब तक अभिषेक के परिवार ने अशोक से मारपीट कर दी थी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। जब यह वहां पहुंची तो परिवार खुलकर इन दोनों पर आरोप लगा रहा था। 

8 of 10
अभिषेक गुप्ता के साथ पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह सुनकर पूजा ने वहां से वापस निकलने में भलाई समझी। इसके बाद सीधे अपने घर पहुंचकर अपने दोनों बच्चों को मां के सुपुर्द किया। इसके बाद पिछले दरवाजे से निकल गई। अब तक की जांच में उजागर हुआ कि वह किसी मित्र के जरिये इधर-उधर भाग रही है।

 

9 of 10
अभिषेक गुप्ता की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता को पुलिस ने मुहैया कराई सुरक्षा
बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता की हत्या के बाद से दहशत में रह रहे परिवार को एसएसपी नीरज जादौन ने सुरक्षा उपलब्ध करा दी है। जब भी वे अलीगढ़ या खैर में रहेंगे, उनके साथ सुरक्षा गनर रहेगा।

 
विज्ञापन

10 of 10
अभिषेक गुप्ता की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मामले में एक-एक पहलू पर बारीकी से जांच के बाद ही ये तथ्य सामने आए हैं, जिसके अनुसार शूटर घटना से पहले कई बार पांडेय दंपती के संपर्क में थे। रेकी के बाद घटना वाले दिन उन्होंने यह बता दिया था कि आज हत्या करने जाएंगे। हत्या की सूचना मिलने पर पहले अशोक व बाद में पूजा भी मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। -मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें