मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा के लिए तैयार किया गया पंडाल तेज अंधड़ न झेल सका। सीएम के आने से पहले अचानक आए तेज अंधड़ के चलते पंडाल का बीच का हिस्सा गिर गया। जिससे कई लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
2 of 8
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में आंधी के दौरान टूटे टेंट के नीचे दबे लोग
- फोटो : संवाद
मुख्यमंत्री के आने से करीब तीस मिनट पहले अचानक तेज अंधड़ आया। इसकी वजह से मीडिया सेल के ठीक ऊपर पंडाल पर गिरा। जिससे लोहे के पाइप गिर गए और कई लोग जख्मी हो गए। मौके पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
3 of 8
सीएम योगी के कमांडो टूटे टेंट की रिकोर्डिंग करते हुए
- फोटो : संवाद
जब सीएम आए तो उन्होंने मंच पर सवाल किया तो उन्हें घटनाक्रम बताया गया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी अधिकारियों द्वारा मंच व पंडाल को लेकर दिए गए सुरक्षा इंतजाम पर सवाल खड़े हुए।
4 of 8
सतीश गौतम से टेंट के बारे में बात करते सीएम योगी
- फोटो : संवाद
आयोजकों के साथ पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। मंच पर आने पर मुख्यमंत्री ने गिरे पंडाल को लेकर सवाल भी किए।
विज्ञापन
5 of 8
पंडाल को सही करते कर्मचारी
- फोटो : संवाद
आचार संहिता लागू होने के कारण गभाना तहसील के सामने हाईवे के दूसरी तरफ सभा स्थल पर मंच व यह पंडाल भाजपाइयों ने ही बनवाया था। मंच के तीनों ओर पंडाल बनाया गया था। बीचों बीच मीडिया का स्थान था।
विज्ञापन
6 of 8
घायलों को उपचार के लिए ले जाता पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
पुलिस प्रशासन के अधिकारी दौड़े। घायलों में हरपाल व विनोद को तत्काल सीएचसी गभाना पहुंचाया गया। मंच सजाने वाले ठेकेदार को खोजा गया, मगर वह गायब हो गया।
मुख्यमंत्री के आने से करीब तीस मिनट पहले अचानक तेज अंधड़ आया। इसकी वजह से मीडिया सेल के ठीक ऊपर पंडाल पर गिरा। जिससे लोहे के पाइप गिर गए और कई लोग जख्मी हो गए।