बजट अधिवेशन में हंगामा
- फोटो : संवाद
भाजपा पार्षद व उपसभापति कुलदीप पांडेय ने बजट पर बिंदुवार चर्चा की मांग की। भाजपा के पार्षद बजट पर चर्चा के लिए तैयार थे, मगर सपा, बसपा व कांग्रेस के हंगामे के चलते भाजपाई खेमा पार्टी लाइन पर एकजुट हो गया। कुछ देर के लिए ऐसा लगा कि यह तो पक्ष विपक्ष का मसला हो गया है। बस फिर क्या था, बिना चर्चा के बहुमत बल में मौजूद भाजपा के पार्षदों ने बजट पास कराने के लिए हंगामा शुरू कर दिया।