फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज: उन्हें जिंदा वापस नहीं जाने देना... कहते हुए भागे थे हमलावर, ताला व्यापारी के परिवार ने बताई आपबीती

Wed, 18 Jan 2023 11:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
दो गुटों में विवाद के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मिश्रित आबादी वाले अतिसंवेदनशील अलीगढ़ के सराय सुल्तानी में सोमवार रात हुए उपद्रव के बाद मंगलवार को तनावपूर्ण शांति रही। समूचा इलाका पुलिस पहरे में रहा। एडीजी आगरा जोन सहित आला पुलिस अधिकारी भ्रमण करते रहे। मारपीट, पथराव व फायरिंग के आरोप में एक पक्ष की ओर से दो मुकदमे दर्ज कराए गए हैं, जिसमें सपा नेता सहित 19 नामजद व 40 आरोपी बनाए गए हैं। होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी दो तहरीरें मंगलवार शाम दी गई हैं। इधर, पुलिस टीमें आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं। घटनाक्रम सोमवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे का है, जब सासनी गेट पक्की सराय का ताला व्यापारी युवक आगरा रोड सराय सुल्तानी के ताज होटल पर खाना लेने आया था। तभी वहां बाइक खड़ी करने के विवाद में दूसरे समुदाय के युवक से कहासुनी हो गई। इसी विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट के बीच जबरदस्त पथराव हुआ। बाद में दो राउंड हवाई फायर भी किए गए। विवाद दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण इलाके में तनाव कायम हो गया।
विज्ञापन

2 of 9
पथराव की सूचना पर पहुंचे एसएसपी कुलदीप सिंह गुणावत - फोटो : अमर उजाला
पहला मुकदमा ताला व्यापारी परिवार के दिलीप वार्ष्णेय की ओर से दर्ज कराया गया है, जिसमें कहना है कि सोमवार रात वह जब रेलवे रोड अपनी दुकान से वापस आ रहा था, तभी ऊन मार्केट में मीट की दुकान पर भीड़ लगी थी। एक व्यक्ति को पीटा जा रहा था। जब वे बीच बचाव कराने पहुंचे पता चला कि उसके भाई अंकित को पीटा जा रहा है। 

 
विज्ञापन

3 of 9
पथराव के बाद पुलिस और भीड़ आई नजर - फोटो : रूपेश कुमार
इस दौरान खुद उसे, अंकित व दूसरे भाई हिमांशु को जमकर पीटा गया। जिसमें होटल ताज के मालिक मेहराज, सपा नेता नाजिम, आमिर, गुलजार, वारिस, सोननी, वसीम, काके, शमशाद, अब्दुल, मेहताब, रफीक, फैज, फारुक, वारिस, नौशाद, सलमान, शान, कासिफ, भूरा व अन्य 20-25 अज्ञात आरोपी शामिल थे। 

 

4 of 9
पथराव के बाद युवक के साथ पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
इन्होंने जान से मारने की नियम से धारदार हथियार से प्रहार किया। जिसमें अंकित व दिलीप घायल हो गए। भागते समय कहा कि इन्हें जिंदा वापस नहीं जाने देना है। इस पर फायर झोंका। साथ में पथराव किया, जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। दिलीप बेहोश हो गया, उसके भाई अंकित वार्ष्णेय व हिमांशु की सोने की चेन तोड़ ली व रुपये भी लूट लिए। यह मुकदमा धारा 147, 148, 149, 392, 307, 336, 506 में दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

5 of 9
अलीगढ़ में पथराव के बाद सड़क पर पड़े ईंट के टुकड़े - फोटो : रूपेश कुमार
दूसरे मुकदमे में भी होटल संचालक व उसके भाई आरोपी
इस उपद्रव में दूसरा मुकदमा अंकित वार्ष्णेय की ओर से है। जिसमें होटल ताज के संचालक व उसके भाई को नामजद किया है। कहा है कि वह अपने साथियों संग गिलहराज मंदिर जा रहा था। तभी झगड़ा होते देख वहां रुक गया। 

 
विज्ञापन

6 of 9
पथराव में तैनात पुलिस बल - फोटो : रूपेश कुमार
इस दौरान बीचबचाव किया तो पता चला कि वहां आकाश व उसके भाई को कुछ लोग पीट रहे हैं। तभी  मेहराज व उसके भाई आदि 20 अज्ञात की ओर से फायर किया गया। इस दौरान उसे कॉलर पकड़कर पीटा गया। गले में पड़ी चेन तोड़ दी। मुकदमे में आरोप है कि मेहराज खुद को पुलिस का मुखबिर बताता है।

 
विज्ञापन

7 of 9
पथराव में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
किरायेदारी विवाद में हमला, आरोपी होटल संचालक ने दी तहरीर
होटल संचालक मेहराज की ओर से जो तहरीर दी गई है, उसके अनुसार वह जिस भवन में अपना होटल चलाता है, उसमें लंबे समय से किरायेदार है और न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। पिछले दिनों यह संपत्ति विनोद नाम के व्यक्ति ने खरीद ली है। एक दिन विनोद के पार्टनर ने उसके पास आकर कहा था कि यह भवन कैसे खाली करोगे। 

 

8 of 9
मकान के अंदर से झांकती हुई महिला व बच्चा - फोटो : अमर उजाला
इस पर मेहराज ने मना कर दिया कि इसका तो मुकदमा चल रहा है। आप चाहो तो हमें इसका बैनामा कर दो। इसी विवाद में वे धमकी देते हुए चले गए। पिछली रात नामजद हिमांशु, अंकित, दिनेश, अजय, करन, राजू गुप्ता, आकाश, योगेश आदि आए और उनमें से हिमांशु व अंकित आदि झगड़ा आमदा होकर आए। उन्होंने खाना खाने के बहाने शराब पीना शुरू कर दिया। इसके लिए मना करने पर उन्होंने हमला बोल दिया। होटल का सामान फैला दिया और तोड़फोड़ करते हुए लूटपाट व फायरिंग पथराव कर भाग गए।

 
विज्ञापन

9 of 9
दो गुटों में विवाद के दहशत में महिला - फोटो : अमर उजाला
अन्य होटल संचालक का भी लूट-हमले का आरोप
इलाके के दूसरे होटल संचालक जाहिद की ओर से एक तहरीर दी गई है। जिसमें कहा है कि वह अपने घर में होटल चलाता है। रात 20-30 लोग उसके होटल पर आए और हथियारों से हमला कर दिया। उसने खुद को घर में बंद कर बचाया तो उसे तोड़ने का प्रयास किया। सामान तोड़ फोड़ दिया और गल्ला लूट लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें