फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सराय सुल्तानी पर दो समुदायों में पथराव, रात भर ऐसे रहा तनाव

Tue, 17 Jan 2023 02:05 PM IST
चमन शर्मा चमन शर्मा
विज्ञापन
1 of 8
अलीगढ़ में पथराव के बाद सड़क पर पड़े ईंट के टुकड़े - फोटो : रूपेश कुमार
अलीगढ़ के सराय सुल्तानी में सोमवार देर शाम दो समुदायों में पथराव हो गया। यह घटना एक ढाबे पर बाइक खड़ी करने के विवाद में दो युवकों के झगड़े से शुरू हुई। कुछ ही देर में वहां दोनों पक्षों के युवा आमने-सामने आ गए। पथराव मारपीट में दो युवकों के चोट आई है। 
विज्ञापन

2 of 8
पथराव के बाद युवक के साथ पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
पथराव में दो युवकों के चोट आई हैं। देर रात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तमाम युवाओं की भीड़ आगरा रोड पर जाम लगाए खड़ी थी। ऐसी चर्चा रही कि 12 बजे भी गली में से गुजर रहे युवकों पर पत्थर फेंके गए और चर्चा हवाई फायर की भी है।
विज्ञापन

3 of 8
पथराव में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
सासनी गेट पक्की सराय का हिमांशु नाम का ताला व्यापारी युवक करीब नौ बजे आगरा रोड सराय सुल्तानी स्थित होटल पर खाना लेने गया था। इसी दौरान वहां बाइक खड़ी करने को लेकर दूसरे समुदाय के युवक से कहासुनी हो गई। 

4 of 8
पथराव के बाद पुलिस बल व एकत्र भीड़ - फोटो : रूपेश कुमार
पथराव के कुछ ही देर बाद वहां तनाव के हालात बन गए। अफरा-तफरी के बीच आनन-फानन आसपास का बाजार व ढाबे बंद हो गए। रास्ते पर आवाजाही थम गई। 
विज्ञापन

5 of 8
पथराव के बाद पहुुंची पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
सराय सुल्तानी में दो पक्षों के बीच में झगडे़ में पत्थर चले हैं। दो युवकों के चोट आई है। देर रात तक स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है।
विज्ञापन

6 of 8
पथराव की सूचना पर पहुंचे एसएसपी कुलदीप सिंह गुणावत - फोटो : अमर उजाला
पथराव की सूचना पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी के अलावा एडीएम सिटी, एसपी सिटी, सीओ प्रथम, सीओ द्वितीय, सीओ तृतीय, सीओ इगलास, एसपी देहात पीएसी, क्यूआरटी व शहर के सभी थानों का पुलिस बल पहुंच गया। 
विज्ञापन

7 of 8
पथराव के बाद पुलिस और भीड़ आई नजर - फोटो : रूपेश कुमार
बवाल पर सराय सुल्तानी चौकी पुलिस के साथ-साथ सासनी गेट इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए। जैसे तैसे भीड़ को नियंत्रित किया गया। सराय सुल्तानी पक्ष के युवक पुलिस को देख गलियों में घुस गए।
विज्ञापन

8 of 8
पथराव में घायल को ले जाते हुए पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
सराय सुल्तानी में एक खाने के ढाबे के बाहर झगड़ा हुआ है। घटना की मूल वजह पता करने के साथ-साथ स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें