फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छाती की हड्डियां टूटकर फेफड़े में धंसी, श्वांस नली में भर गया खून, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी हैरान

Thu, 05 Mar 2026 12:01 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में हुए हादसे के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में सिर व छाती की हड्डियां टूटने से मौत हुई है। प्रारंभिक जांच के बाद बस में मौजूद चालक अरशद अली निवासी दिल्ली व जगतार सिंह निवासी सांबा, जम्मू के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
1 of 11
एक्सप्रेसवे हादसे में आगरा के चार लोगों की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हादसे की गंभीरता बयां की। किसी की छाती की हड्डी टूट गई तो किसी का सिर फट गया। पीछे बैठीं नत्थो देवी तो कुचल गई थीं। उनके शरीर की कई हड्डियां टूट गईं थीं। यही स्थिति लोकेश के साथ भी हुई।

सिर में आई गंभीर चोट व अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। झटके से पिंकी का सिर कार से टकराया, जिससे सिर फूट गया और खून बहने से मौत हो गई। विजय व दिनेश की छाती की हड्डी टूटी और फेफड़े में धंस गई। श्वांस नली में खून भर जाने से इन्होंने भी दम तोड़ दिया। सुनीता देवी भी झटके के साथ दो सीटों में फंस गईं थीं। उनकी भी छाती व सिर की हड्डी टूट गई थी। गर्दन की हड्डी में भी चोट आई थी। 
विज्ञापन

2 of 11
विजय और पिंकी का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया। प्रमुख सचिव के निर्देश पर उप परिवहन आयुक्त आगरा विदिशा सिंह के नेतृत्व में आगरा व अलीगढ़ मंडल से संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच की। संयुक्त रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि हादसा बस चालक द्वारा लापरवाही के साथ ओवरटेक करने की कोशिश में हुआ है।
विज्ञापन

3 of 11
हादसे में क्षतिग्रस्त ईको वैन व बस - फोटो : संवाद
आरटीओ प्रवर्तन आगरा अखिलेश द्विवेदी, एआरटीओ प्रशासन आगरा आलोक कुमार, आरटीओ प्रशासन अलीगढ़ दीपक कुमार शाह, एआरटीओ आगरा आलोक कुमार, एआरटीओ हाथरस लक्ष्मण प्रसाद, पीटीओ हाथरस रामबाबू व आरआई हाथरस राहुल शर्मा ने संयुक्त रूप से जांच की। 

4 of 11
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रारंभिक जांच के बाद बस में मौजूद चालक अरशद अली निवासी दिल्ली व जगतार सिंह निवासी सांबा, जम्मू के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने की संस्तुति की गई है। एआरटीओ हाथरस लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि विस्तृत रिपोर्ट मुख्य सचिव को प्रेषित कर दी गई है। 
विज्ञापन

5 of 11
हाथरस में हादसे के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टक्कर लगते ही विपरीत दिशा में घूम गई इको वैन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही तेज रफ्तार बस ने पीछे से इको वैन में जोरदार टक्कर मारी, वैन अनियंत्रित होकर घूम गई। वैन आगरा की ओर जा रही थी, लेकिन टक्कर के बाद उसका अगला हिस्सा नोएडा की दिशा की ओर हो गया।

 
विज्ञापन

6 of 11
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे में वैन का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लोहे की चादरें मुड़ गईं और वाहन का ढांचा पूरी तरह पिचक गया। वहीं बस का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे साफ जाहिर है कि टक्कर कितनी जबरदस्त रही होगी। 
 
विज्ञापन

7 of 11
हाथरस में हादसे के बाद एंबुलेंस से घायलों को लेकर जाते कर्मचारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसी पर नहीं मिला आधार, मोबाइल भी टूट गए
हादसे के दो घंटे बाद तक पुलिस मृतकों की शिनाख्त नहीं कर सकी थी। सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस को मृतकों की जेब टटोलनी पड़ी, लेकिन किसी के पास से आधार या अन्य कोई पहचान पत्र नहीं मिला। दो मोबाइल फोन मिले, वे भी टूटे हुए और काम नहीं कर रहे थे। पुलिस ने दोनों मोबाइलों से सिम निकालीं और दूसरे मोबाइल में डालीं। इसके बाद सर्विलांस की मदद से कॉल रिकॉर्ड के जरिये लास्ट डायल पर कॉल कर इनकी पहचान की गई।

 

8 of 11
छह की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर रोते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस ने कार को रौंदा, छह लोगों की मौत
यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह एक स्लीपर कोच निजी बस ने आगे जा रही ईको कार में टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। हादसे के शिकार हुए लोग राजाखेड़ा धौलपुर और आगरा के रहने वाले हैं। ये दिल्ली और नोएडा से अपने गांव लौट रहे थे। तेज रफ्तार पर बस चालक के ओवरटेक करने को दुर्घटना की वजह बताया जा रहा है।

 

9 of 11
छह की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसा मंगलवार तड़के 4:15 बजे सादाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 141 पर गांव हरिया गढ़ी के पास हुआ। पुलिस के अनुसार ईको कार एक्सप्रेस-वे की दूसरी लेन में चल रही थी, उसके पीछे नोएडा से आगरा होते हुए ग्वालियर जा रही बस भी इसी लेन में थी। अचानक चालक ने तेज गति पर बस को कार के नजदीक से ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान बस ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क पर लहराते हुए घिटसती हुई चली गई और पलट गई। हादसे के बीद चीख-पुकार मच गई।

 

10 of 11
सुनीता देवी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बस की सवारियों ने ही चालक-परिचालक को दबोच लिया। एकत्रित लोगों ने पुलिस को खबर दी। सूचना पर हाईवे की क्रेन व एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। कार में बच्चों सहित करीब 16 लोग सवार थे। इनमें तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई।
 
विज्ञापन

11 of 11
नत्थो देवी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे के करीब आधा घंटे बाद घायल व मृतकों को बाहर निकाला गया और हाईवे की एंबुलेंस से ही सीएचसी खंदौली ले जाया गया। हादसे में दस लोग घायल हुए, जिनमें से नौ को आगरा ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटाकर यातायात सुचारू कराया। एएसपी रामानंद कुशवाहा व एसडीएम सादाबाद मनीष चौधरी ने घटनास्थल का जायजा लिया। बस के दोनों चालकों व परिचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें