धनीपुर हवाई पट्टी पर शनिवार को पहला ऐसा मौका था, जब यहां फिल्म ‘अटैक’ की शूटिंग चल रही थी और उसी वक्त प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री का दौरा भी हो रहा था। नतीजा ये रहा कि चर्चित फिल्मी कलाकार जॉन अब्राहम की बाइक स्टंट शूटिंग, मंत्री नंद गोपाल नंदी के दौरे से कहीं ज्यादा दिलचस्प रही। अधिकारियों ने जल्द से जल्द मंत्री की समीक्षा बैठक को पूरा किया और जॉन के साथ यादगार फोटो खिंचवाए। जॉन के साथ फोटो खिंचवाने में मंत्री भी पीछे नहीं रहे। मंत्री नंदगोपाल नंदी, नागरिक उड्डयन सचिव सुरेंद्र कुमार सचिव, मंडलायुक्त गौरव दयाल, एडीएम सिटी राकेश मालपाणी, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार, एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह आदि ने जान के साथ फोटो खिंचवाए।