फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कूड़ा बीनने वाले किशोर ने मारा था शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर, भागवत के अलावा ये मंत्री थे मौजूद; तस्वीरें

Fri, 12 Jun 2026 03:18 PM IST
Sharukh Khan नितिन गुप्ता, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

फिरोजाबाद स्टेशन से दो किलोमीटर दूर लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी पर पत्थर फेंकने की घटना की जांच में सामने आया है कि रसूलपुर में कूड़ा बीनने वाले किशोर ने शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर मारा था। छह टीमों ने 200 सीसीटीवी कैमरे खंगाले तब खुलासा हुआ।
विज्ञापन
1 of 10
स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का टूटा शीशा - फोटो : नितिन गुप्ता
स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव की घटना के बाद जिस बोगी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत और प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी सवार थे, उसमें बैठे यात्रियों ने टूटे शीशे के बीच सफर पूरा किया। बृहस्पतिवार रात 8:21 बजे अलीगढ़ जंक्शन पहुंचने के बाद ट्रेन की क्षतिग्रस्त खिड़की की सफाई की गई। हाथ में पेचकस लिए रेलवे का एक कर्मचारी खिड़की में फंसे कांच के टुकड़ों को निकालता रहा। 

इसी खिड़की के पास वाली दोनों सीटों पर महिला यात्री बैठी थीं, जो लखनऊ से दिल्ली तक का सफर कर रही थीं। इनमें से एक महिला यात्री ने बताया कि जब पत्थर शीशे से टकराया तो काफी तेज धमाके जैसी आवाज हुई। आसपास बैठे यात्री एकाएक चौंक गए और सभी की नजरें 54 नंबर सीट के पास वाली खिड़की की ओर चली गईं।
 
विज्ञापन

2 of 10
स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का टूटा शीशा - फोटो : नितिन गुप्ता
फिरोजाबाद क्षेत्र में घटना के बाद जैसे ही ट्रेन टूंडला जंक्शन पहुंची, सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता बढ़ गई। यात्रियों ने देखा कि प्लेटफॉर्म पर कई सुरक्षा कर्मी संबंधित कोच के आसपास नजर आने लगे। हालांकि उस समय अधिकांश यात्रियों को यह जानकारी नहीं थी कि इसी बोगी में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी भी यात्रा कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 10
स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत - फोटो : नितिन गुप्ता
टूंडला से ट्रेन रवाना होने के बाद भी कोच में घटना को लेकर चर्चा बनी रही। कई यात्री बार-बार क्षतिग्रस्त खिड़की को देखते रहे। वहीं सुरक्षा कर्मियों की बढ़ी गतिविधियों ने भी लोगों का ध्यान खींचा। कोच में मौजूद कुछ यात्रियों को तब पता चला कि जिस बोगी में वे सफर कर रहे हैं, उसमें देश की एक प्रमुख हस्ती भी मौजूद है।
 

4 of 10
स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव के बाद जांच करती टीम - फोटो : नितिन गुप्ता
अलीगढ़ जंक्शन पहुंचने पर रेलवे अधिकारियों, आरपीएफ और स्टेशन कर्मियों ने सीधे क्षतिग्रस्त खिड़की का निरीक्षण किया। प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन में कर्मचारी सावधानी से टूटे कांच को निकालते रहे, जबकि यात्री अपनी सीटों पर बैठे यह सब देखते रहे। कुछ देर तक संबंधित कोच के बाहर सुरक्षा कर्मियों और रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी बनी रही। 

 
विज्ञापन

5 of 10
स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव के बाद जांच करती टीम - फोटो : नितिन गुप्ता
घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई, लेकिन एक पत्थर ने पूरी बोगी का माहौल बदल दिया। टूटी खिड़की, बिखरे कांच और बढ़ी सुरक्षा के बीच यात्रियों ने अपना सफर जारी रखा। अलीगढ़ में सफाई के बाद ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हो गई, मगर पूरी यात्रा के दौरान पथराव की घटना चर्चा का विषय बनी रही।
 
विज्ञापन

6 of 10
स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में सावर मंत्री भूपेंद्र चौधरी - फोटो : नितिन गुप्ता
कूड़ा बीनने वाले किशोर ने मारा था शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर
लखनऊ से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने की घटना के बाद कानपुर से दिल्ली तक हाईअलर्ट हो गया क्योंकि ट्रेन में संघ प्रमुख मोहन भागवत मौजूद थे। पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की 6 टीमों ने फिरोजाबाद स्टेशन के दो किलोमीटर इलाके को खंगाल डाला। 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। 

 
विज्ञापन

7 of 10
स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव के बाद जांच करती टीम - फोटो : नितिन गुप्ता
इसके बाद स्पष्ट हुआ कि कूड़ा बीन रहे तीन किशारों में से एक ने ट्रेन को निशाना बनाया था। सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। इससे पहले पुलिस ने शराब की दुकानों को भी चेक किया। ट्रेन में भागवत के सवार होने के कारण पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की कई टीमों ने जांच की। पथराव की घटना फिरोजाबाद स्टेशन से दो किलोमीटर पहले हुई थी।

8 of 10
स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव के बाद जांच करती टीम - फोटो : नितिन गुप्ता
जिस इलाके से पत्थर फेंके जाने की आशंका थी, वहां पर अंग्रेजी, देसी और बीयर की दुकान हैं। जिस समय ट्रेन गुजरी, उस समय बड़ी संख्या में लोग शराब पीने के लिए रेलवे लाइन के किनारे खड़े हुए थे। उनमें से ही किसी के पत्थर फेंके जाने की आशंका थी। 200 कैमरे देखने के बाद सामने आया कि कूड़ा बीनने वालों ने पत्थर फेंका था। घटनास्थल भी रसूलपुर थाना क्षेत्र निकला। इस पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

9 of 10
स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव के बाद जांच करती टीम - फोटो : नितिन गुप्ता
घनघनाते रहे अधिकारियों के फोन
शताब्दी एक्सप्रेस की ई-1 बोगी में वीवीआईपी यात्री और पथराव की सूचना कंट्रोल रूम से मिलने के बाद अलीगढ़ जंक्शन पर हलचल तेज हो गई। रेलवे अधिकारियों से लेकर आरपीएफ और जीआरपी तक अलर्ट कर दिए गए। प्लेटफॉर्म क्रमांक चार पर ट्रेन पहुंचने से पहले ही यहां अफसरों से लेकर सुरक्षा जवान तक तैनात हो गए। इस बीच अफसरों के फोन घनघनाते रहे। कभी प्रयागराज तो कभी दिल्ली जोन से आ रहे फोन कॉल से हर कोई एक अलग तरह के तनाव में दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन

10 of 10
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के ईवन कोच में टूट - फोटो : नितिन गुप्ता
किसी को भी घटना की गंभीरता और प्रभाव के बारे में सटीक जानकारी नहीं थी। ट्रेन आते ही एक तरफ खिड़की से कांच टुकड़े साफ किए जाने लगे और दूसरी ओर अफसर अपने फोन से फोटो और वीडियो बनाते रहे ताकि उन्हें शीर्ष अधिकारियों तक भेज सकें। खिड़की की जांच, फोटो प्रेषण और सुरक्षा संबंधी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें