फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP पुलिस के फैन हुए जेक: IPL फाइनल में चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई यूट्यूबर का iPhone, 1000 KM दूर अलीगढ़ में मिला

Tue, 09 Jun 2026 05:43 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

जेक जिकिंग्स का मोबाइल 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल फाइनल के दौरान चोरी हो गया था। काफी तलाश के बाद भी जब फोन नहीं मिला तो उन्होंने उसे खोया हुआ मान लिया था। लेकिन कुछ दिनों बाद मोबाइल की लोकेशन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ट्रेस हुई, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अलीगढ़ पुलिस से मदद मांगी।
विज्ञापन
1 of 4
अलीगढ़ पुलिस ने लौटाया जेक जिकिंग्स का मोबाइल फोन - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलिया के मशहूर क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर जेक जिकिंग्स का महंगा आईफोन 16 प्रो मैक्स आखिरकार अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लिया। फोन वापस मिलने के बाद विदेशी मेहमान ने अलीगढ़ पुलिस की जमकर सराहना करते हुए कहा, थैंक्यू अलीगढ़ पुलिस।

विज्ञापन

2 of 4
अलीगढ़ पुलिस के साथ जेक जिकिंग्स - फोटो : X/@JakeJeakings1
अहमदाबाद में हुआ चोरी, अलीगढ़ में हुआ बरामद
जेक जिकिंग्स का मोबाइल 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल फाइनल के दौरान चोरी हो गया था। काफी तलाश के बाद भी जब फोन नहीं मिला तो उन्होंने उसे खोया हुआ मान लिया था। लेकिन कुछ दिनों बाद मोबाइल की लोकेशन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ट्रेस हुई, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अलीगढ़ पुलिस से मदद मांगी।
विज्ञापन

3 of 4
अलीगढ़ पुलिस के साथ जेक जिकिंग्स - फोटो : x/@JakeJeakings1
सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई कार्रवाई, सर्विलांस टीम ने दिखाई तेजी
विदेशी नागरिक से जुड़े इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल सर्विलांस सेल को मोबाइल बरामद करने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, साइबर ट्रैकिंग और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से तेजी से कार्रवाई करते हुए चोरी हुआ आईफोन 16 प्रो मैक्स बरामद कर लिया।
विज्ञापन

4 of 4
अलीगढ़ पुलिस के साथ जेक जिकिंग्स - फोटो : x/JakeJeakings1
जेक ने जमकर की अलीगढ़ पुलिस की तारीफ
सोमवार को जेक जिकिंग्स स्वयं अलीगढ़ पुलिस कार्यालय पहुंचे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अपना मोबाइल प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस की पेशेवर कार्यशैली, त्वरित कार्रवाई और सहयोगी रवैये की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से सर्विलांस प्रभारी अभिषेक गौतम और उनकी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि इतनी जल्दी फोन बरामद होना उनके लिए किसी सुखद आश्चर्य से कम नहीं है। विदेशी यूट्यूबर की इस प्रतिक्रिया के बाद अलीगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर चर्चा में आ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें