फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rinku Singh Father Death: 'पापा के लिए रन बनाऊंगा', पिता को मुखाग्नि देकर कर्तव्यपथ पर लौटे क्रिकेटर रिंकू

Sun, 01 Mar 2026 10:26 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद (60 वर्ष) का शुक्रवार सुबह नोएडा स्थित यतार्थ अस्पताल में निधन हो गया। वह 21 फरवरी से अस्पताल में भर्ती थे। पिता के निधन की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह चेन्नई में चल रहे टी-20 टूर्नामेंट के बीच से ही घर अलीगढ़ लौट आए और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। शनिवार को ओजोन सिटी स्थित आवास पर दूसरे दिन भी सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
1 of 6
घर से कोलकाता के लिए जाते रिंकू सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता को मुखाग्नि देने के बाद रिंकू सिंह अपने कर्तव्य पथ पर लौट गए। शनिवार को वह कोलकाता में टीम से जुड़ गए। पिता के निधन से दुखी रिंकू सिंह ने कहा कि पापा के लिए रन बनाऊंगा। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद का शुक्रवार को नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया था। 

उन्होंने मां बीना देवी और छोटी बहन नेहा सिंह को संभालते हुए कहा कि हिम्मत बनाए रखें। बड़े भाई सोनू सिंह को जिम्मेदारी सौंपते हुए रिंकू ने कहा कि अब घर की बागडोर उन्हें संभालनी है और मां का विशेष ध्यान रखना है।
विज्ञापन

2 of 6
मोक्षधाम में रिंकू सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पारिवारिक कर्तव्यों का निर्वहन करने के बाद रिंकू सिंह शनिवार सुबह 11:30 बजे ओजोन सिटी अलीगढ़ से रवाना हुए और कोलकाता पहुंचकर भारतीय टीम के साथ दोबारा जुड़ गए। विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्रीय दायित्व को रखने की उनकी भावना की क्रिकेट जगत में सराहना हो रही है।
 
विज्ञापन

3 of 6
रिंकू सिंह और परिवार को सांत्वना देने आए लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इधर, ओजोन सिटी में दूसरे दिन रिंकू के परिवार को सांत्वना देने पहुंचने वाले लोगों का तांता लगा रहा। सपा सांसद प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज, हाथरस सांसद अनूप प्रधान, विधायक अनिल पारासर, विधायक रविंद्र पाल सिंह, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, आगरा के सपा नेता रामजी लाल सुमन, सुमित सराफ, संजय माहेश्वरी, विनीत मोटर्स आदि ने परिवार को ढांढस बंधाया।

4 of 6
रिंकू सिंह के पिता खानचंद की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लीवर कैंसर के स्टेज-4 से थे पीड़ित, दी जा रही थी रिप्लेसमेंट थेरेपी
रिंकू सिंह के पिता खानचंद को मंगलवार को नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया और रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी। खानचंद लीवर कैंसर के स्टेज-4 से पीड़ित थे। रिंकू के भाई सोनू अस्पताल में मौजूद रहे और पिता की देखरेख करते रहे। पिता की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को रिंकू भी उनसे मिलने आए थे।

 
विज्ञापन

5 of 6
रिंकू सिंह की पिता की अंतिम यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार, शुरुआत में पिता बेटे के क्रिकेट के खेलने के खिलाफ थे लेकिन एक बार रिंकू को मैच में इनाम के तौर पर बाइक मिली थी। उसके बाद आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने रिंकू को क्रिकेटर बनने के लिए हर संभव सहयोग किया है। बीते वर्ष रिंकू ने अपने पिता को 3.19 लाख रुपये की कावासाकी निंजा बाइक उपहार में दी थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मां-पिता के साथ रिंकू सिंह - फोटो : अमर उजाला
नहीं रहे रिंकू सिंह के पिता खानचंद
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। 60 वर्षीय खानचंद लंबे समय से चौथी स्टेज के लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में सुबह 4:30 बजे अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस से सुबह 10 बजे अलीगढ़ में ओजोन सिटी स्थित गोल्डन एस्टेट स्थित उनके आवास पर पहुंचा। रिंकू सिंह के पिता के निधन की सूचना पाकर उनके आवास पर भीड़ लग गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें