टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी बनेंगे। खेल विभाग की अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती के तहत उन्हें इस पद पर तैनाती दी जाएगी। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बनेंगे। शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। रिंकू सिंह के बीएसए बनने की खबर पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। रिंकू के पिता खानचंद ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। वह हर दिन उनका और जिले का नाम रोशन कर रहा है।
एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। टीम में रिंकू सिंह सदस्य थे। अब अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं की सीधी भर्ती के तहत तैनाती हो रही है। रिंकू सिंह ने कहा कि वह सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं।
आठ जून को सपा सांसद से हुई थी सगाई
भाई सोनू सिंह ने कहा कि घर में सब खुश हैं। उनके घर-परिवार में कोई सरकारी सेवा में नहीं है। बहन नेहा सिंह ने भाभी (सांसद प्रिया सरोज) को बधाई दी है। आठ जून को रिंकू सिंह और मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज की सगाई लखनऊ में हुई थी।
विज्ञापन
3 of 10
शाहरुख खान, रिंकू सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
पांच छक्कों ने बदली किस्मत
आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ यश दयाल के पांच गेंदों पांच छक्के मारकर रिंकू सिंह क्रिकेट के सितारे बन गए। नौ साल पहले शुरू हुआ रिंकू का सफर संघर्ष से होकर गुजरा है। वह चंद वर्षों में क्रिकेट के सितारे बने और अब उनका नाता जौनपुर के बड़े सियासी परिवार से हो रहा है।
4 of 10
रिंकू सिंह
- फोटो : twitter
साधारण परिवार में जन्म, खुद के दम पर बनाई पहचान
रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्तूबर 1997 को अलीगढ़ के बेहद साधारण परिवार में हुआ। उनके पिता खानचंद गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण का काम करते थे। उन्होंने खुद शुरुआत में सिलिंडर वितरण के काम में पिता का हाथ बंटाया।
विज्ञापन
5 of 10
रिंकू सिंह का परिवार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गरीबी से लड़ते हुए क्रिकेट के मैदान पर अपनी जगह बनाई। सबसे पहले डीपीएस के मैदान पर आयोजित इंटरनेशनल स्कूल विश्व कप में प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीतकर सुर्खियां बटोरीं। क्रिकेट के जानकारों का ध्यान जब उनकी ओर गया तो उनका सफर शुरू हुआ और वह आईपीएल में पहुंचे।
विज्ञापन
6 of 10
रिंकू सिंह
- फोटो : PTI
क्रिकेटर रिंकू सिंह बनेंगे बीएसए
आपको बता दें कि यूपी में क्रिकेटर रिंकू सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी बनेंगे। खेल विभाग की अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती के तहत उन्हें इस पद पर तैनाती मिलेगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही रिंकू सिंह को पत्र भेजकर इससे जुड़ी आवश्यक औपचारिकता पूरी करने को कहा है। वह टी 20 टीम के सदस्य हैं।
विज्ञापन
7 of 10
पिंक लहंगे में प्रिया तो सिल्वर शेरवानी में नजर आए रिंकू सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से अलीगढ़ निवासी रिंकू सिंह की हाल ही में सपा की सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई हुई है। जल्द ही उनकी शादी की तिथि भी तय की जाएगी। पिछले दिनों मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती के खाली पदों को भरने के लिए चयन समिति की बैठक हुई।
8 of 10
रिंकू सिंह
- फोटो : PTI
इसमें खाली पदों के सापेक्ष सात खिलाड़ियों व एथलीट को विभिन्न विभागों में नियुक्ति करने की संस्तुति की गई। इसमें रिंकू सिंह को बेसिक शिक्षा विभाग में बीएसए, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को गृह विभाग में पुलिस उप अधीक्षक, हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल को गृह विभाग में पुलिस उप अधीक्षक पर नियुक्ति की संस्तुति की गई।
9 of 10
रिंकू सिंह
- फोटो : instagram
इसी क्रम में पैरा एथलीट अजीत सिंह को पंचायती राज विभाग में जिला पंचायती राय अधिकारी, पैरा एथलीट सिमरन को पंचायती राज विभाग में जिला पंचायती राज अधिकारी, पैरा एथलीट प्रीति पाल को ग्रामीण विकास विभाग में खंड विकास अधिकारी, एथलीट किरन बालियान को वन विभाग में क्षेत्रीय वन अधिकारी के रूप में तैनाती की संस्तुति दी गई।
शैक्षिक अर्हता से जुड़ी जानकारी ली जाएगी
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव मनीष चौहान की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि इन आवेदकों से उनकी शैक्षिक अर्हता से जुड़ी जानकारी ली जाएगी। साथ ही नियुक्ति होने के दिन से सात साल में उन्हें अपेक्षित अर्हता प्राप्त कर विभाग में देना होगा। नियुक्त आवेदक संबंधित सेवा में पदोन्नति के लिए तब तक योग्य नहीं होंगे, जब तक वह निर्धारित अर्हता नहीं पूरी कर लेंगे।