फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अभिषेक की हत्या के बाद बुर्का पहन भागी थी पूजा शकुन, संघ के कार्यकर्ता ने की मदद, टैक्सी चालक ने खोले राज

Thu, 09 Oct 2025 11:37 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

हाथरस के सिकंदराराऊ के कचौरा गांव निवासी बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता की खेरेश्वर चौराहे पर 26 सितंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद ही अभिषेक के पिता ने महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय व अशोक पांडेय पर हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
1 of 7
अभिषेक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
अभिषेक गुप्ता की हत्या के बाद 25 हजार की इनामी पूजा शकुन पांडेय बुर्का पहनकर टैक्सी से भागी थी। बुर्का व टैक्सी की व्यवस्था संघ से जुड़े एक सामाजिक कार्यकर्ता ने अपनी रिश्तेदारी में से कराई थी। यह खुलासा पूजा को गाजियाबाद में स्वामी यति नरसिंहानंद के डासना स्थित आश्रम छोड़कर आए टैक्सी चालक ने किया है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसे नहीं पता था कि गाड़ी में कौन सवार है।
विज्ञापन

2 of 7
अभिषेक गुप्ता के साथ पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस के सिकंदराराऊ के कचौरा गांव निवासी बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता की खेरेश्वर चौराहे पर 26 सितंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद ही अभिषेक के पिता ने महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय व अशोक पांडेय पर हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया था। पुलिस ने अशोक को मेडिकल कॉलेज से ही हिरासत में ले लिया था। जब यह खबर पूजा को लगी तो वह मेडिकल कॉलेज से चुपचाप खिसक गई।
विज्ञापन

3 of 7
अभिषेक गुप्ता के साथ पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां से निकलने के बाद पूजा संघ से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता से रेलवे स्टेशन पर मिली। उस कार्यकर्ता ने अपनी रिश्तेदारी में से पूजा के लिए बुर्का की व्यवस्था कराई। फिर क्वार्सी चौराहे के पास भाड़े पर कार मंगवाई गई। वहां से पूजा रात करीब डेढ़ बजे रवाना होकर गाजियाबाद 3:30 बजे डासना स्थित आश्रम पहुंची। पूजा को आश्रम छोड़ने के बाद कार चालक वापस अलीगढ़ आ गया। अब पुलिस की एक टीम कार चालक की बातों को तस्दीक करने में जुटी है।

4 of 7
अभिषेक गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डासना से हरिद्वार भागने की मिली जानकारी
पुलिस ने कार चालक से पूछताछ के बाद जब डासना आश्रम पहुंचकर जानकारी जुटाई तो वहां यति नरसिंहानंद ने तड़के पूजा शकुन के आने की बात स्वीकारी। साथ में यह भी बताया कि उसे अपने यहां शरण देने से इन्कार कर दिया। हां, उसने मदद मांगी तो आश्रम से जुड़ा एक व्यक्ति उसे हरिद्वार लेकर चला गया था। उस व्यक्ति को वापस आश्रम में प्रवेश नहीं दिया। पुलिस अब आश्रम के उस व्यक्ति तक पहुंचने के लिए प्रयासरत है। साथ में गाजियाबाद से हरिद्वार तक के रास्ते के सीसीटीवी कैमरे आदि दिखवाने में मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

5 of 7
पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भागने में मददगार और भाई सहित चार से पूछताछ
कार चालक से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने संघ से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता के अलावा पूजा शकुन के साथ रहने वाले दो युवकों व पूजा के भाई को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। इन चारों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। संघ से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता से यह जानने का प्रयास हो रहा है कि पूजा ने किस परेशानी में मदद मांगी व उसने किस वजह से मदद की। इसके अलावा भागने के बाद पूजा की अपने भाई से बातचीत के तथ्य मिल रहे हैं। इसलिए भाई से पूछताछ की जा रही है। वहीं, साथ रहने वाले दो युवकों से घटना के बाद मेडिकल कॉलेज पहुंचने व पूजा को अपडेट देने को लेकर सवाल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
गोली मारती पूजा शकुन पांडेय - फोटो : फाइल फोटो
पूजा पर इनाम बढ़ाने की भी तैयारी
पूजा शकुन की फरारी के बाद अभी तक कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिला है। पुलिस अब पूजा पर इनाम बढ़ाने की तैयारी में है। इसके लिए डीआईजी स्तर से इनाम बढ़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पूजा शकुन का स्वागत करते हुए अभिषेक गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
- पूजा शकुन को भगाने में मददगार बने युवक, उसके भाई व करीबियों से पूछताछ की जा रही है। उन लोगों से कुछ सुराग मिले इसका प्रयास किया जा रहा है। यह बाद में तय होगा कि उनकी कितनी भूमिका है। पहले पूजा तक पहुंचने का प्रयास हो रहा है। - मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें