फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'पूजा शकुन कहां है...', भागने के लिए लिया था इस वाहन का सहारा; अभिषेक की 'कातिल' का 11 दिन बाद भी पता नहीं

Wed, 08 Oct 2025 02:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता की हत्या में नामजद पूजा शकुन कहां है... 11 दिन में पुलिस की पांच टीम पता नहीं लगा पाई हैं। शहर से बाहर ले जाने वाले टैक्सी चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
1 of 9
abhishek gupta aligarh - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के कस्बा खैर के बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता की हत्या में नामजद अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय को पुलिस की पांच टीमें 11 दिन बाद भी नहीं पकड़ सकी है। हालांकि, हत्या के बाद शहर से भागने के लिए पूजा ने जिस टैक्सी का इस्तेमाल किया था उसके चालक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव कचौरा निवासी बाइक शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता की 26 सितंबर की रात खेरेश्वर चौराहा पर बाइक सवार शूटरों ने हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन

2 of 9
अभिषेक गुप्ता के साथ पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूजा ने भागने के लिए लिया था किराये की टैक्सी का सहारा
पुलिस की जांच में साफ हुआ है कि अभिषेक की हत्या में नाम साफ होने के बाद पूजा शकुन पांडेय ने शहर से बाहर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए किराये पर चलने वाली एक टैक्सी का सहारा लिया था। पुलिस टैक्सी चालक को हिरासत में लेकर उससे पूजा को छोड़ने से लेकर उसके संभावित रुकने वाले ठिकानों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

3 of 9
पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त
पूजा शकुन पांडेय की ओर से उनके अधिवक्ता ने सत्र न्यायालय में सत्र न्यायाधीश अनुपम कुमार की अदालत में अग्रिम जमानत प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया था। मंगलवार को हुई सुनवाई में अधिवक्ता ने अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र पर बल देने से इन्कार करते हुए अग्रिम जमानत प्रार्थना के हाशिये पर मामला वापस लेने का पृष्ठांकन कर दिया। इसके आधार पर अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया गया।

4 of 9
पूजा शकुन का स्वागत करते हुए अभिषेक गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूजा शकुन से महामंडलेश्वर पद छिना, निरंजनी अखाड़े से भी निष्कासित
महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय से महामंडलेश्वर का पद छीन लिया गया है। बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता की हत्या की साजिश रचने व 25 हजार रुपये का इनाम घोषित होने की खबर निरंजनी अखाड़े तक पहुंचने के बाद यह कदम उठाया गया है। साथ में निरंजनी अखाड़े से भी निष्कासित कर दिया गया है। यह घोषणा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री निरंजनी अखाड़ा के श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने अमर उजाला से बातचीत में की है। इधर, अदालत ने लापता पूजा शकुन के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिए हैं।
 
विज्ञापन

5 of 9
पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खेरेश्वर चौराहा पर 26 सितंबर की देर शाम अभिषेक गुप्ता की हत्या में साजिश की मुख्य आरोपी के रूप में नामजद पूजा शकुन पांडेय लापता है। शूटरों के पकड़े जाने व उनसे हुए खुलासे में पूछताछ के बाद एसएसपी स्तर से पूजा शकुन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। यह खबरें निरंजनी अखाड़ा तक पहुंच गई हैं। इसी विषय में शनिवार को अमर उजाला ने श्री निरंजनी अखाड़ा के श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज से बातचीत की। वे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के भी अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

6 of 9
महामंडलेश्वर पूजा शकून पिस्टल चलाते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बताया कि पूजा शकुन अखिल भारत हिंदू महासभा की सचिव है। वह हिंदुत्व-सनातन के लिए काम कर रही थी। उसके आग्रह पर उसकी शैक्षिक योग्यता व धार्मिक कार्यों में रुचि को देखते हुए निरंजनी अखाड़े में जोड़ने के साथ-साथ महामंडलेश्वर सरीखा गरिमामयी पद दिया गया था। उसे अखाड़े में शामिल कराने से पहले पारिवारिक तथ्यों पर भी जानकारी जुटाई गई थी। उसके पिता भी प्रोफेसर थे।

 
विज्ञापन

7 of 9
अभिषेक गुप्ता के साथ पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि पूजा के कृत्यों से निरंजनी अखाड़ा व अखाड़ा परिषद बेहद आहत हुआ है। इसी के चलते उसे निरंजनी अखाड़ा व महामंडलेश्वर के पद से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया है। पूर्व में भी गांधी के पुतले को गोली मारने में जेल गई थी। तब इस तरफ राजनीतिक विषयों के चलते ध्यान नहीं दिया गया था लेकिन अब कृत्य क्षमा योग्य नहीं है। बता दें कि इस हत्याकांड में पूजा शकुन के पति अशोक पांडेय व दो शूटरों को पुलिस जेल भेज चुकी है। पूजा घटना वाली रात से ही लापता है।
 

8 of 9
अभिषेक गुप्ता के साथ पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब किसी अखाड़े से नहीं जुड़ सकेगी पूजा शकुन
अखाड़ा परिषद के नियमों के अनुसार जिस किसी महामंडलेश्वर या अखाड़े से जुड़े व्यक्ति को किन्हीं विवादों के चलते निष्कासित किया जाता है, उसे अखाड़ा परिषद की भाषा में तन्ख्वाई यानि अखाड़े से निष्कासित हो चुका व्यक्ति कहा जाता है। ऐसे व्यक्ति को भविष्य में किसी अखाड़े में शामिल नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

9 of 9
अभिषेक गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के मामले में नामजद पूजा शकुन पांडेय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें कई राज्यों व शहरों में संभावित स्थानों पर तलाश में जुटी हुई हैं। शहर से बाहर ले जाने वाले टैक्सी चालक से संभावित स्थानों के बारे में पूछताछ की जा रही है। कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं, जल्द ही पूजा शकुन पांडेय की गिरफ्तारी होगी। - मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें