लोहे की रॉड दिखाता पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से लखनऊ जा रही नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच के दूसरे केबिन की सीट नं.15 पर 34 वर्षीय हरिकेश कुमार दुबे पुत्र संतराम दुबे, निवासी गोपीनाथपुर, थाना चांदा, जनपद सुल्तानपुर यात्रा कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन डांबर-सोमना रेलवे स्टेशन के मध्य पहुंची तभी ट्रेन के कोच के शीशे को तोड़ते हुए सीट पर बैठे यात्री हरिकेश दुबे की गर्दन में घुस जाने के बाद सिर के आर-पार हो गई। हादसे में यात्री की मौके पर ही मौत हो गई।