अलीगढ़ मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम प्रधान ने तीनों बच्चे गोद लेने की घोषणा की
थाने में परिजनों के साथ प्रधान दिनेश कुमार भी पहुंचे। वहां बच्चों के भविष्य व उनकी परवरिश को लेकर बात आई। थाना प्रभारी के सामने प्रधान ने कहा कि तीनों बच्चे अपने घर में अपने ताऊ की निगरानी में रहेंगे। वे उनकी देखभाल, खर्च, पढ़ाई, खाने पीने आदि का खर्च उठाएंगे। साथ में बेटी के नाम से 50 हजार रुपये की एफडी करने की घोषणा की।