फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति को छोड़ करन संग रहने की जिद पर अड़ी थी गौरी... आदित्य पर ससुर का बड़ा खुलासा; प्रेमी ने भी ये खोला राज

Sat, 05 Jul 2025 12:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में गौरी की हत्या के बाद आरोपी फरार हैं। अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश में उनके रिश्तेदारों और अन्य दोस्तों के यहां ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। 
 
विज्ञापन
1 of 13
Hathras Double Murder - फोटो : अमर उजाला
हाथरस जिले की सहपऊ कोतवाली इलाके के गांव नगला कली में हुई विवाहिता गौरी की हत्या के आरोपी पति और उसके दोस्त अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। आरोपी आदित्य व उसके दोस्तों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए हैं। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी के जरिये आगरा तक हत्यारोपियों को ट्रेस किया, लेकिन आगरा में घुसते ही वह सीसीटीवी की पहुंच से दूर हो गए।

पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश में उनके रिश्तेदारों और अन्य दोस्तों के यहां ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। उल्लेखनीय है कि गांव नगला कली में अपने प्रेमी करन के साथ रह रही विवाहिता गौरी को बृहस्पतिवार की दोपहर उसके पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी पति व उसके दोस्त दो बाइकों से गांव में आए थे।
विज्ञापन

2 of 13
Hathras Double Murder - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके पर एक बाइक छोड़कर भाग गए। इसके अलावा झगड़े के दौरान घायल अपने साथी अमन को मौके पर ही लहूलुहान हालत में छोड़ गए। आगरा ले जाते समय अमन की भी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद नगला कली में शुक्रवार को पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा।

 
विज्ञापन

3 of 13
थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा पीड़ित परिवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता बोले-करन के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी बेटी
26 जून को अपने प्रेमी करन के साथ कासगंज से आने के बाद गौरी ने अपने माता-पिता को सूचना दी थी। सूचना पर उसके पिता राजू व अन्य रिश्तेदार सादाबाद आए थे। सादाबाद में उन्होंने अपनी बेटी को काफी समझाया था। पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी से अपनी ससुराल में पति आदित्य के साथ रहने के लिए कहा था, लेकिन वह करन के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। काफी देर समझाने के बाद भी जब वह नहीं मानी तो वह अलीगढ़ लौट आए थे।

 

4 of 13
हाथरस हत्याकांड के बाद रोता बिलखता प्रेमी, गौरी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी ने आदित्य के साथ रहने से कर दिया था इन्कार
प्रेमी करन ने बताया कि गौरी ने परिवार में कई बार हुए विवाद के दौरान आदित्य के साथ रहने से साफ इन्कार कर दिया था। इसे लेकर कई बार परिवार में विवाद भी हुआ था, लेकिन परिवार ने अनदेखा कर दिया था।

कासगंज के नसरतपुर से जाने के बाद करन अपने परिवार के साथ कोतवाली सादाबाद पहुंचा था और उसने गौरी से शादी करने की बात कही थी, लेकिन पुलिस ने इस बात को नजरअंदाज कर दिया और करन व उसके परिवार को कोतवाली से लौटाते हुए यह कह दिया कि दोनों ही बालिग हो, शादी कर लो, इसमें हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं रहता। अगर पुलिस मामले की गंभीरता को समझती तो यह हादसा टल सकता था।
विज्ञापन

5 of 13
हाथरस हत्याकांड के बाद मौके पर जमा लोग, गौरी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली से वापस आने के बाद करन ने तहसील में पहुंचकर कोर्ट मैरिज करने के लिए दस्तावेजों को तैयार कराया और इन्हें शादी के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय में दाखिल कर दिया। करन ने बताया कि हम दोनों जल्द ही कोर्ट मैरिज कर अपने घर में रहना चाहते थे। हमारे परिवार को कोई आपत्ति नहीं थी। अभी तक गौरी पर कोई बच्चा भी नहीं था। 

 
विज्ञापन

6 of 13
गौरी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी ने आदित्य से भी किया था प्रेम विवाह 
एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि गौरी ने तीन वर्ष पूर्व आदित्य से भी प्रेम विवाह किया था। दोनों के अलग जाति के होने के कारण काफी दिनों तक विरोध की स्थिति भी बनी रही थी, लेकिन गौरी ने आदित्य से ही विवाह किया था। इस कारण आदित्य गौरी से प्रेम करता था।
विज्ञापन

7 of 13
हाथरस हत्याकांड के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नगला कली में एक महिला अपने पति से अनबन के बाद अपने मित्र के मौसा के यहां रह रही थी। पति को जब यह जानकारी हुई कि उसकी पत्नी मित्र के साथ रह रही है तो पति तीन अन्य दोस्तों के साथ वहां आया। मौके पर आपस में विवाद हुआ। पति ने चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी पत्नी गौरी की मौत हो गई। आदित्य का दोस्त अमन डंडे की चोट से गंभीर घायल हो गया था, उसकी भी मौत हो गई। इस मामले में तहरीर ली जा रही है। -चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी।

8 of 13
Hathras Double Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले रेकी की, फिर दिया घटना को अंजाम
26 जून से गौरी के घर से चले जाने के बाद पति आदित्य अपने रिश्तेदारियों में उसकी तलाश कर रहा था। आदित्य को पहले से ही शक था कि बुआ के बेटे करन के साथ गौरी गई है। उसे जानकारी मिली कि करन ने गौरी को अपने मौसा रंजीत के यहां नगला कली में रखा है। इसके बाद पहले अन्य माध्यमों से उसने रेकी की और उसके बाद करन अपने दोस्तों के साथ दो बाइकों पर गांव पहुंच गया और घटना को अंजाम दे दिया। 

 

9 of 13
इसी जगह पर हुआ हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लिवर फटने और खून बहने से हुई गौरी की मौत
शुक्रवार को गौरी का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद पिता राजू बेटी के शव को लेकर अलीगढ़ चले गए। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, चाकू के वार से गौरी का लिवर फट गया था, जिससे बहुत खून बह गया। लिवर फटने और ज्यादा खून बहने की वजह से गौरी की मौत हुई थी। 


 

10 of 13
हाथरस हत्याकांड के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है मामला
मूल रूप से अलीगढ़ शहर के नुमाइश ग्राउंड इलाके की 24 वर्षीय गौरी ने तीन वर्ष पहले कासगंज के नसरतपुर के आदित्य संग प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में अनबन शुरू हो गई। इसी बीच आदित्य के फुफेरे भाई यानि गौरी के रिश्ते के देवर करन निवासी हसनपुर बारू से गौरी के प्रेम संबंध हो गए। इन्हीं प्रेम संबंधों में 26 जून को करन व गौरी नसरतपुर से चले आए। करन गौरी को लेकर अपनी मौसी के गांव सहपऊ के नगला कली पहुंच गया। तब से वहीं रह रहा था। 

 

11 of 13
हाथरस हत्याकांड के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों को बात करते देख उग्र हो गया आदित्य
यह खबर जब आदित्य को हुई तो वह बृहस्पतिवार को अपने तीन दोस्तों संग दो बाइकों से नगला कली पहुंच गया। यहां दोपहर करीब ढाई बजे घर के चबूतरे पर खड़े करन और गौरी आपस में बात कर रहे थे। उन्हें देख आदित्य उग्र हो गया। 

इस दौरान आदित्य और करन के बीच विवाद शुरू हो गया। इस झगड़े में जब गौरी बीच में आई तो प्लानिंग के तहत चाकू लेकर आए आदित्य ने गौरी पर कई वार करते हुए उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव में करन आया तो उसे भी ईंट मारकर घायल कर दिया।

 

12 of 13
Hathras Double Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बीच घायल करन ने भी जवाब में ईंट पत्थर फेंके, जिसमें एक ईंट आदित्य के साथ आए उसके दोस्त नदरई कासगंज के अमन के सिर में जा लगी। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। 

कुछ देर तक दोनों ओर से लाठी-डंडे भी चले। मगर चीख पुकार पर आसपास के ग्रामीणों को आता देख आदित्य व उसके दो दोस्त तो भाग गए। मगर घायल अमन और मृत महिला का प्रेमी करन वहीं रह गए। खबर पर पहुंची पुलिस टीम ने आनन फानन दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। 

जहां से अमन को आगरा रेफर किया गया। मगर सिर में गंभीर चोट के चलते उसकी भी रास्ते में मौत हो गई। बाद में पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजे। वहीं पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश में भी जुट गई।
विज्ञापन

13 of 13
हाथरस हत्याकांड के बाद रोता बिलखता प्रेमी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह बोले अधिकारी
यह घटना पहले से शादीशुदा महिला द्वारा अपने पति के रिश्ते के भाई से प्रेम संबंधों के विरोध में हुई है। कासगंज से आए प्रेमी जोड़े के पीछे साजिश के तहत पति हमलावर होकर आया। उसने पत्नी की हत्या कर दी। वहीं हुए झगड़े में उसके एक दोस्त की भी मृत्यु हो गई। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की तलाश में टीम लगी हैं। -प्रभाकर चौधरी, डीआईजी रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें