फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे लुटेरों से यमुना एक्सप्रेस-वे पर पुलिस की मुठभेड़, एनकाउंटर में मारा गया हरियाणा का इनामी कुख्यात

Fri, 03 Jul 2020 02:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
मौके पर आला अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों से लूट और रोड होल्डअप करने वाले गैंग से बृहस्पतिवार रात एक्सप्रेस वे पर पुलिस-एसटीएफ की संयुक्त टीम से हुई मुठभेड़ में हरियाणा का कुख्यात 57 हजार का इनामी लुटेरा ढेर हो गया। बदमाश के सिर में गोली लगी और देर रात उसे जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया। इधर, बाकी साथी अंधेरे का लाभ उठाकर खेतों में छिप गए। मध्य रात तक इलाके की कांबिंग जारी थी। एसएसपी खुद मौके पर डेरा जमाए हुए थे। इधर, मृत बदमाश टप्पल, अतरौली और बुलंदशहर के सलेमपुर थाने से कई संगीन वारदातों में वांछित था।
 
विज्ञापन

2 of 6
पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ की नोएडा यूनिट को यह इनपुट मिला था कि जिस तरह अक्तूबर 2019 में यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों से लूट व एक महिला से रेप की घटना हुई थी। कुछ उसी अंदाज में फिर से वही गैंग लूट की प्लानिंग कर रहा है। यह गैंग लगातार ठिकाने बदल-बदलकर काम कर रहा था। एसटीएफ लगातार इसके पीछे थी। इसी बीच जब यह इनपुट मिला तो एक्सप्रेस वे पर लगने वाले सभी जिलों की पुलिस को इनपुट देकर सक्रियता के लिए कहा गया। 
विज्ञापन

3 of 6
हथियार छोड़ भागे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच एक टीम इनपुट के आधार पर टप्पल इंस्पेक्टर आशीष कुमार सिंह के साथ बदमाशों की रैकी में लग गई। इसी बीच रात करीब 12.30 बजे एक्सप्रेस वे पर  मथुरा की ओर गांव तिरपन के आसपास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसमें एक बदमाश के सिर में गोली लग गई। 

यहीं हुई मुठभेड़

4 of 6
1 - फोटो : अमर उजाला
इस सूचना पर जिला मुख्यालय से एसएसपी मुनिराज जी, एसपी क्राइम डॉ.अरविंद, एसपी देहात अतुल शर्मा, सीओ खैर संजीव दीक्षित आदि मौके की ओर दौड़ लिए। देर रात घायल बदमाश को पहले सीएचसी टप्पल और फिर जिला मुख्यालय लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि हाईवे के लुटेरों के यहां किसी वारदात को अंजाम देने के लिए छिपे होने का इनपुट मिला था। एसटीएफ व टप्पल पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से मारा गया, जिसकी पहचान बबलू पुत्र रामपाल निवासी नगला एक्सक्लेव पार्ट 2 फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है। बाकी बदमाशों की तलाश में कांबिंग की जा रही है।
 
विज्ञापन

5 of 6
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
मृत बदमाश पर अक्टूबर 2019 में रेप संग लूट की घटना में वांछित होने पर 50 हजार का इनाम था। वहीं अतरौली में 2014 में एक लूट की घटना में ढाई हजार का इनाम था। वहीं बुलंदशहर के सलेमपुर में करीब आठ घटनाओं में वांछित था, वहां से भी पांच हजार का इनाम घोषित था। पलवल के हथीन और बुलंदशहर के सलेमपुर में इस पर सर्वाधकि कुल एक दर्जन के करीब लूट आदि के अपराध दर्ज हैं। 2014 के बाद से यह फरार रहकर लगातार अपराध कर रहा था। कई लूट की वारदातों में इसने रेप किया है। इसके पास से मौके पर एक बैग में हथियार, कारतूस आदि सामान भी बरामद हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
demo pic
मथुरा पुलिस को भी किया गया अलर्टः हाईवे पर मुठभेड़ के बाद बदमाशों के खेतों में छिपने की खबर पर टप्पल पुलिस की मदद में आसपास के थानों की पुलिस तो पहुंच गई थी। साथ में मथुरा पुलिस को भी अपने इलाके में बदमाशों की घेराबंदी के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें