फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अतरौली में फिर लौट आया टिड्डी दल, गभाना इलाके में बर्बाद की फसलें

Tue, 30 Jun 2020 02:31 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, अतरौली
विज्ञापन
1 of 5
अतरौली में टिड्डी दल का हमला - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ से सटे अतरौली जिले में सोमवार को टिड्डी दल फिर से लौट आया। गभाना, अतरौली, गंगीरी, जवां क्षेत्र में टिड्डी दल के लगातार मंडराने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गभाना क्षेत्र में मक्का, अरहर, ढैंचा, धान की पौध, ज्वार, आम के बागों में टिड्डी दल ने जमकर नुकसान पहुंचाया है। ढोल, थाली, कनस्तर, पटाखों के जरिए तेज आवाज करने के साथ किसान धुआं कर टिड्डी दल को भगाने में लगे रहे।

 
विज्ञापन

2 of 5
खेत में थाली बजाते किसान - फोटो : अमर उजाला
गभाना प्रतिनिधि के अनुसार बुलंदशहर के रास्ते अरनियां से टिड्डी दल ने गभाना इलाके में हमला बोला। लालपुर, देवपुर, गभाना, सोमना, भीमपुर, खेमपुर, जखौता, वीरपुरा गांवों में फसलों एवं आम के बागों में खासा नुकसान पहुंचाया। देर शाम तक टिड्डी दल गभाना क्षेत्र में ही रहा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
टिड्डी दल का हमला - फोटो : अमर उजाला।
तहसीलदार जयप्रकाश सिंह, बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह के नाती अजय प्रताप सिंह व विजय प्रताप सिंह, सहकारी संघ अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह प्रभावित गांवों में पहुंचे और किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। तहसीलदार ने बताया कि रात में टिड्डियों का दल जहां भी रुकेगा वहां दवा का छिड़काव कराया जाएगा। प्रधान व लेखपालों को अलर्ट किया गया है।

 

4 of 5
टिड्डी दल का हमला - फोटो : अमर उजाला।
अतरौली प्रतिनिधि के अनुसार हवा का रुख बदलने से कासगंज से अतरौली की सीमा में टिड्डी दल लौटा तो किसानों की बेचैनी बढ़ गई। ध्वनि यंत्र लेकर किसान खेतों में पहुंच गए। धुआं किया। सामूहिक प्रयास से दोपहर तक टिड्डियों को अतरौली से बाहर कर दिया। एसडीएम पंकज कुमार ने कहा कि लेखपालों व ग्राम प्रधानों को सक्रिय किया गया है ताकि वह किसानों को लगातार जागरूक करते रहें। हम हर स्थिति से निपटने को तैयार हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टिड्डी दल का हमला - फोटो : अमर उजाला।
क्षेत्र के गांव मखदूमनगर व गांव हुसैपुर के बीच जंगल में मक्का व बाजरा की फसलों पर कुछ टिड्डियां मिलीं। इस पर ग्राम प्रधान सुनील कुमार आर्य ने किसानों के जरिए डीजे व कनस्तर से शोर कराकर टिड्डियों को कासगंज की ओर भगाया। किसानों का आरोप है कि कृषि विभाग फसलों में दवा का छिड़काव नहीं करा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें