फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Case: राहुल से लिपट खूब रोईं दादी-नातिन, बयां किया अपनों की मौत का दर्द; बोलीं- अब बाबा पर भरोसा नहीं

Sat, 06 Jul 2024 12:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
Hathras Stampede - फोटो : अमर उजाला
सिकंदराराऊ हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से शुक्रवार सुबह-सुबह जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी मिलने पहुंचे तो वह बिफर पड़े। राहुल ने जब उनसे अपनेपन में बातचीत शुरू की तो छोटेलाल की बेटी व मां (दादी-नातिन) उनसे लिपटकर खूद रोईं। उन्हें अपना दुख बयां किया। बिलख-बिलख कर बताया कि कैसे उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके दुख दर्द को समझते हुए राहुल ने भी उन्हें भरपूर मदद व पूरा साथ देने का भरोसा दिलाया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
Hathras Stampede - फोटो : पीटीआई
राहुल गांधी सुबह 7:25 बजे कस्बा पिलखना पहुंचे। इस दौरान वे सीधे छोटेलाल के घर गए। इस हादसे में छोटेलाल की पत्नी मंजू देवी, इकलौते बेटे पंकज की मौत हुई है। इसी हादसे में पड़ोसी शांति देवी व प्रेमवती की भी मौत हुई है। 
विज्ञापन

3 of 11
Hathras Stampede - फोटो : पीटीआई
उनके परिजन भी छोटेलाल के घर पर मौजूद थे। इस दौरान घर के एक एक सदस्य से बातचीत करते हुए घटनाक्रम पर जानकारी की। चूंकि खुद छोटेलाल हादसे में जख्मी हुए हैं तो उन्होंने बतौर चश्मदीद पूरा वाकया बताया। 

4 of 11
Hathras Stampede - फोटो : पीटीआी
इस दौरान छोटेलाल की मां व बेटी बात करते करते खुद को रोक न सकीं और वे राहुल से लिपटकर रोईं। किसी तरह राहुल व उनके साथ आए नेताओं ने इन लोगों को संभाला। यहां मुलाकात के बाद 8:05 बजे राहुल गांधी हाथरस रवाना हो गए।
 
विज्ञापन

5 of 11
Hathras Stampede - फोटो : पीटीआी
ऐसा लगा, मानो जैसे कोई अपना आ गया हो
राहुल गांधी के जाने के बाद जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या बातचीत हुई। इस पर परिवार की ओर से यही बताया गया कि उन्होंने घटनाक्रम जाना है। साथ में समस्या व शिकायतों पर बात की है। इस दौरान उनकी बेटी व मां ने इतना जरूर कहा कि राहुल ने जिस अपनेपन से बात की।
विज्ञापन

6 of 11
Hathras Stampede - फोटो : पीटीआी
उनके रुख को देख ऐसा लगा कि मनो कोई अपना आ गया हो। इसलिए वे खुद को रोक नहीं सकीं। इस दौरान राहुल की ओर से भरोसा दिलाया गया कि वे आर्थिक मदद पर पूरा प्रयास करेंगे। परिवार के लिए लड़ेंगे। जरूरत पड़ी तो सदन में मुद्दा उठाकर निष्पक्ष जांच व न्याय दिलाने तक परिवार के साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 11
Hathras Stampede - फोटो : पीटीआी
राहुल के सामने बोले, अब नहीं रहा बाबा पर भरोसा
हालांकि परिजनों से बातचीत में बाबा को लेकर राहुल गांधी ने कोई बात नहीं की। मगर परिवार की ओर से यह जरूर कहा गया कि जो उनके साथ हुआ है। उसके बाद से बाबा से भरोसा उठ गया है।

8 of 11
Hathras Stampede - फोटो : पीटीआी
अब कभी वे इस तरह के आयोजनों में नहीं जाएंगे। वह पाखंड करता है। लोगों को गुमराह करता है। अब उसके इस पाखंड से पर्दा उठ गया है। इस दौरान कस्बे के करीब 40 परिवारों के 150 लोगों ने अब बाबा के सत्संग में शामिल न होने का ऐलान किया है।

 

9 of 11
Hathras Stampede - फोटो : पीटीआी
प्रेमवती के घर न जाने का परिवार को मलाल
राहुल गांधी के आने पर हालांकि सभी मृतक परिवारों को छोटेलाल के घर एकत्रित कर लिया गया था। वहीं उन्होंने सभी से मुलाकात की। मगर छोटेलाल के घर से निकलते समय वे बगल में ही शांति देवी के घर भी गए और वहां दो मिनट रुके। इसके बाद वापस चले गए। मगर वे प्रेमवती के घर नहीं पहुंच पाए। इस पर परिवार को मलाल है। कहा है कि मुलाकात तो हो गई। मगर वे घर नहीं आए।

10 of 11
Hathras Stampede - फोटो : पीटीआी
रखे गए कड़े सुरक्षा इंतजाम
राहुल गांधी के दौरे को लेकर कस्बे में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रखे गए। जिस रास्ते से उन्हें आना था और जिस गली में परिवार से मिलना था। वहां लोगों को फटकने नहीं दिया गया।
विज्ञापन

11 of 11
Hathras Stampede - फोटो : पीटीआी
वहां सभी को घरों में उनके जाने तक कैद रखा गया। सुरक्षाकर्मी रास्ते में रस्सियां लेकर घेराबंदी करते रहे। इस दौरान एडीएम प्रशासन, एसपी देहात की अगुवाई में दो सीओ, कई इंस्पेक्टर, एसओ व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें