फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Stampede Case: पहले से तय था प्रलय आना... भोले बाबा ने कही थी ये बात; ऑडियो से चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 08 Jul 2024 09:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
1 of 10
Hathras Stampede Case - फोटो : अमर उजाला
सत्संग हादसे की जांच के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश बृजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित न्यायिक जांच आयोग के सामने रविवार को 4 घंटे में 34 प्रत्यक्षदर्शियों ने बयान दर्ज कराए। ज्यादातर गवाहों ने भगदड़ में 121 मौतों का कारण बाबा की बाबा की चरण रज लेने की होड़ और सेवादार व सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही को बताया। सिकंदराराऊ के ब्रजबिहारी कौशिक ने कहा कि वह भगदड़ की घटना के दौरान वह मौके पर ही मौजूद थे। 
विज्ञापन

2 of 10
आश्रम में बना है साकार विश्व हरि का आलीशान महल - फोटो : पीटीआई
सत्संग समाप्त होने के बाद जब बाबा मंच से जाने लगे, तभी भीड़ उनके पीछे-पीछे दौड़ने लगी। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। जब हम लोगों ने भीड़ को ऐसा करने और भगदड़ से लोगों को बचाने का प्रयास किया तो वहां तैनात बाबा के सुरक्षाकर्मियों ने हम लोगों जाने नहीं दिया और रोक लिया।



 
विज्ञापन

3 of 10
Hathras Stampede - फोटो : अमर उजाला
कौशल प्रताप सिंह और ओमवीर सिंह राना ने बताया कि बाबा के पैर छूने और फूलों को लूटने के लिए लगी होड़ के चलते भीड़ अनियंत्रित हो गई और वहां भगदड़ की स्थिति बन गई। यही हादसे की वजह बनी।

4 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी रामप्रकाश शाक्य को भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
वहीं, हादसे में एक और आरोपी राम प्रकाश शाक्य को पुलिस ने रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया। रिमांड मजिस्ट्रेट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले घटना के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर व अन्य आरोपी संजू यादव को शनिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
 
विज्ञापन

5 of 10
साकार हरि बाबा - फोटो : Facebook/Narayan sakar Hari
बाबा ने कहा था आज प्रलय आएगी
एक और ऑडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। जिसमें बाबा के दो भक्त आपस में मोबाइल पर बातें कर रहे हैं। उनकी बातचीत की यह रिकार्डिंग है। जिसमें एक भक्त कह रहा है कि पहले से तय था यह प्रलय आना।
विज्ञापन

6 of 10
साकार हरि बाबा - फोटो : Facebook/Narayan sakar Hari
सेवादार कह रहा है कि बाबा ने पहले ही बोल दिया था कि आज प्रलय आएगी अपने आप ही लोग सड़क पर गिरने लगे, काफी लोगों की मौत हो गई। चारों ओर शव बिछ गए। आप लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। अमर उजाला इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन पुलिस ने इसकी जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

7 of 10
साकार हरि बाबा - फोटो : Facebook/Narayan sakar Hari
बाबा के 79 सेवादार पुलिस के रडार पर
बाबा के 79 सेवादार पुलिस के रडार पर है। इनकी तलाश में कोतवाली पुलिस और एसओजी की कई टीमें दबिशें दे रही हैं। यह सेवादार मूलरूप से जिस थाना कोतवाली क्षेत्र के निवासी हैं, वहां की पुलिस को भी गिरफ्तारी की जानकारी दी जा रही है। जल्द ही यह सेवादार पुलिस के शिकंजे में होंगे।

8 of 10
साकार हरि बाबा - फोटो : अमर उजाला
यह वही 79 सेवादार और प्रबंधक हैं, जिन्होंने सत्संग की पूरी व्यवस्था की थी। इसमें हाथरस, एटा, मैनपुरी, शिकोहाबाद, अवागढ़, जलेसर तथा अन्य जगहों के सेवादार हैं। घटना के बाद हो रही जांचों में इसके लिए बाबा के सेवादारों को ही जिम्मेदार माना जा रहा है। बाबा के सेवादारों ने व्यवस्था से पुलिस तथा आम नागरिकों को दूर रखा। 

9 of 10
Hathras stampede - फोटो : अमर उजाला
देवप्रकाश के रिमांड की तैयारी...
फरार सेवादारों के खिलाफ जारी होंगे गैर जमानती वारंट : देवप्रकाश मधुकर ने राजनीतिक रिश्तों व फंडिंग को लेकर आधी अधूरी जानकारी दी है। तमाम सवाल शेष रह गए हैं। इन्हीं सवालों के जवाब जानने के लिए देवप्रकाश से पूछताछ होना बाकी है।
विज्ञापन

10 of 10
मुख्य आरोपी मधुकर - फोटो : एएनआई
इसी प्रयास में उसे पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में है। उधर, अब तक जितने भी फरार लोगों के नाम उजागर हुए हैं, उनके गैर जमानती वारंट लेने की तैयारी है। इस पूरे मामले में आयोजन मंडल व सेवादारों सहित करीब 80 लोगों की गिरफ्तारी के लिए अलग प्रयास चल रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें