बिटिया के प्रकरण में एसआईटी की जांच में तेजी आ रही है। एसआईटी ने शुक्रवार को भी पुलिस लाइन में कई पुलिसकर्मियों और कुछ ग्रामीणों से पूछताछ की और उनके बयान लिए। लोगों को यह भी जानकारी मिली कि एसआईटी घटनास्थल पर पहुंचकर वारदात के दृश्य को रीक्रिएट करेगी। इसके मद्देनजर काफी मीडियाकर्मी भी वहां जुट गए, लेकिन देर शाम तक एसआईटी वहां नहीं पहुंची।
विज्ञापन
2 of 6
पीड़िता के घर फिर पहुंची एसआईटी की टीम
- फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि इस चर्चित मामले में योगी सरकार ने एसआईटी का गठन कर रखा है, जोकि इसकी तह तक छानबीन कर रही है। एसआईटी की पहली रिपोर्ट पर ही तत्कालीन एसपी, सीओ सिटी और कोतवाल सहित छह पुलिसकर्मी निलंबित हुए थे। एसआईटी की जांच-पड़ताल लगातार इसे जारी है। कई बार बिटिया के गांव भी जा चुकी है।
विज्ञापन
3 of 6
गांव में जांच करती एसआईटी की टीम
- फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल भी देख चुकी है और तथ्यों की जानकारी कर चुकी है। बृहस्पतिवार को टीम ने 40 ग्रामीणों को नोटिस देकर बुलाया था। ऐसे में सूत्रों की मानें तो कुछ ग्रामीण पुलिस लाइन पहुंचे और वहां बयान दर्ज कराए। कुछ अन्य पुलिसकर्मियों के भी बयान हुए। सुबह यह भी हल्ला मचा कि एसआईटी वारदात स्थल पर जाकर दृश्य को रिक्रिएट करेगी। वहां मीडिया कर्मी भी एकत्रित हो गए, लेकिन देर शाम तक टीम नहीं आई।
4 of 6
गांव बघना में शांति समिति की बैठक करते एसडीएम व सीओ
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस: जातीय तनाव बरकरार, प्रशासन सौहार्द बनाने में जुटा
चंदपा की बिटिया की मौत के मामले में जहां इलाके में जातीय तनाव व्याप्त है, वहीं प्रशासन ने गांवों में बैठकें कर सौहार्द बनाने की पहल शुरू कर दी है। बिटिया के गांव के निकट के गांव बघना में एसडीएम ने पीस कमेटी की बैठक की। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मांगा और संयम बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
5 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
चंदपा की बिटिया के साथ दुष्कर्म और बाद में उसकी मौत का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। इसे लेकर इलाके में जातीय तनाव व्याप्त है। इस पर खुफिया तंत्र भी निगाह रखे हुए है। जातीय तनाव फैलाने वाले नेताओं पर पुलिस शिकंजा भी कस चुकी है। उनके खिलाफ मुकदमे भी कायम हो चुके हैं। वहीं प्रशासन ने शांति व्यवस्था कायम करने के लिए अब बैठकें बुलानी शुरू कर दी है।
इसी क्रम में बिटिया के गांव के समीप के गांव बघना में एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश मीणा ने शांति समिति की बैठक की। शांति समिति की बैठक में उन्होंने लोगों से कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सभी शासन प्रशासन का पूरा पूरा सहयोग करें। एसडीएम सदर ने कहा कि निष्पक्ष रुप से की जा रही न्यायिक प्रक्रिया में अपना सहयोग दें। किसी के भी बहकावे में आकर किसी तरह कानून व्यवस्था भंग करने के प्रयास से दूर रहें। खुद संयम बरतें व दूसरों को भी समझाएं।