फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस कांड: आरोप पत्र दाखिल करने के बाद बिटिया के गांव में सन्नाटा, पूरे दिन होती रहीं चर्चाएं, देखें तस्वीरें

Sun, 20 Dec 2020 08:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
1 of 7
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
हाथरस कांड में सीबीआई द्वारा चार्जशीट दाखिल करने के बाद बिटिया के गांव में शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। बिटिया के घर पर सीआरपीएफ ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी। उसके घर के बाहर कंटीले तार लगा दिए। जवानों ने गांव में गश्त भी की। इधर, खुफिया तंत्र भी बेहद सक्रिय रहा। 
 
विज्ञापन

2 of 7
बिटिया के घर सीआरपीएफ की चौकसी - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई की इस कार्रवाई को लेकर चर्चाएं भी रहीं। चंदपा थाना क्षेत्र के गांव की बिटिया के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में सीबीआई ने चारों आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश एसटी-एसटी कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। इसके बाद गांव का माहौल थोड़ा और बदला दिखा। 
 
विज्ञापन

3 of 7
सीआरपीएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। लोग गांव में दबी जुबां से इस मामले को लेकर चर्चा करते रहे। आरोपियों के यहां भी सन्नाटा पसरा रहा। बिटिया के यहां सुरक्षा के इंतजाम और पुख्ता कर दिए गए। यहां सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीआरपीएफ सुरक्षा की कमान संभाले हुए है। सीआरपीएफ ने बिटिया के घर के बाहर कंटीले तार भी लगवा दिए। हर आने-जाने वाले पर पैनी निगाह रखी जा रही है। 

 

4 of 7
एक आरोपी का घर - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों के परिजनों के यहां रहा मातम जैसा माहौल
बिटिया के मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद चारों आरोपियों के घर पर मातम जैसी स्थिति देखने को मिली। सुबह किसी ने एक आरोपी के घर पर जाकर यह बता दिया कि आरोपी को अब फांसी की सजा होगी तो उसकी मां रोने भी लगी। 
 
विज्ञापन

5 of 7
आरोपियों के घर सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
जब मीडियाकर्मी वहां पहुंचे तो उसके परिजन मीडिया कर्मियों पर ही बिफर गए। इधर, एक आरोपी के पिता का कहना था कि सीबीआई से हमें दूध का दूध पानी का पानी करने से उम्मीद थी, लेकिन सीबीआई ने सही कार्रवाई नहीं की, फिर भी हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

 
विज्ञापन

6 of 7
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
बिटिया तो चली गई, अब न्याय मिल जाए
बिटिया के पिता का कहना है कि गांव और इलाके के काफी लोग तो हम पर ही हॉरर किलिंग का आरोप लगा रहे थे, लेकिन सीबीआई की जांच और फिर आरोप पत्र दाखिल करने से हमें उम्मीद लग रही है कि अब हमें इंसाफ मिलेगा। सीबीआई द्वारा आरोप पत्र लगाने से हमें थोड़ी संतुष्टि हुई है। यूपी पुलिस पर हमें पहले से ही भरोसा नहीं था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गांव में तैनात पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने यह भी कहा कि वह समाज से यही कहेंगे कि सभी को जाति-बिरादरी से ऊपर उठकर खड़े होना चाहिए। बेटी तो आखिर बेटी ही होती है। उनका यह भी कहना था कि पिछले महीने का हमारे घर का बिजली का बिल काफी ज्यादा आया है। यह माफ होना चाहिए। इस बिजली का उपयोग पुलिस व पीएसी ने किया था। वहीं बिटिया की मां ने भावुक होते हुए कहा कि हमारी बेटी तो अब इस संसार में नहीं है। बस अब तो यही आस है कि न्याय मिल जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें