फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस कांड में एक और वीडियो वायरल, बिटिया घायल अवस्था में ले रही थी इस आरोपी का नाम, मौके पर थे चार लोग

Fri, 09 Oct 2020 10:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
1 of 7
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
बहुचर्चित चंदपा कांड में रोजाना नये तथ्य और वीडियो सामने आ रहे हैं। इससे पुलिस की विवेचना भी उलझ रही है। अब एक नया वीडियो वायरल हुआ है। इसमें यह दावा किया जा रहा है कि घटना के समय घटनास्थल पर चार लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

2 of 7
पीड़िता के परिवार से बात करते अपर मुख्य सचिव - फोटो : अमर उजाला
हालांकि अभी इनकी पहचान नहीं हुई है। इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें बिटिया की मां केवल एक युवक संदीप द्वारा उसकी बिटिया का नाम लेना बता रहीं हैं। बिटिया के मुंह से भी घायल अवस्था में संदीप का नाम लिया जा रहा है, इसका भी एक वीडियो वायरल हो चुका है।
 
विज्ञापन

3 of 7
गांव में तैनात पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो जब दोनों पक्षों के मोबाइल फोन की सीडीआर निकाली तो यह बात सामने आई कि दोनों पक्षों के मोबाइल फोनों से लगातार बात होती रहती थी। 104 बार बात होना भी सामने आया। हालांकि बिटिया के पक्ष ने इसे साजिश बताया। कुछ ग्रामीण यह भी कह रहे हैं कि इस लड़की और मुख्य आरोपी संदीप के बीच गहरी दोस्ती थी। इसे लेकर लड़की के परिजन रोक-टोक करते थे।
 

4 of 7
गांव में तैनात पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला
वहीं बिटिया के परिजन स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि आरोपी पक्ष के लोग उन्हें फंसाने की साजिश कर रहे हैं। बिटिया के भाई का कहना है कि आरोपी पक्ष से मेरी आमने सामने भी बात नहीं होती तो हम फोन पर क्यों बात करेंगे। घर में एक ही नंबर है, वह भी हमारे पिता के पास रहता है। हमारी बहन हमारी निगरानी में रहती थी। 
 
विज्ञापन

5 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बिटिया के पक्ष और आरोपी पक्ष की कॉल डिटेल भी पुलिस खंगाल रही है। सूत्रों की मानें तो यह बात भी सामने आई कि इस केस में पहले आरोपी संदीप के मोबाइल नंबर और मृतका के भाई के नाम के मोबाइल नंबर पर पांच माह की सीडीआर में 104 बार बातचीत की बात सामने आ रही है। इस बातचीत का कुल समय 5 घंटे से भी ज्यादा का रहा है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
पांच माह की यह सीडीआर अक्तूबर 2019 से मार्च 2020 तक की है। फरवरी माह में तो दोनों नंबरों पर चालीस बार बातचीत हुई। मार्च में भी बातचीत हुई। यह पूरा मामला खासा वायरल हो रहा है। वहीं बिटिया का भाई इसे साजिश बता रहा है। उसका कहना है कि आरोपी पक्ष से मेरी कभी आमने सामने भी बात नहीं हुई है, तो फोन पर हम क्यों बात करेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
पता नहीं किस तरीके से हमारे नंबरों को मिला कर दिखाया जा रहा है। यह बात समझ से बाहर है। उसका कहना है कि हालांकि यह नंबर तो हमारा ही है, लेकिन दूसरा नंबर किसका है, इसकी हमें कोई जानकारी नहीं है। यह पूरा मामला घुमाया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें