बिटिया के घर सीआरपीएफ के जवान
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया के परिवार की सुरक्षा में तैनात रही सीआरपीएफ
बिटिया के घर पर मंगलवार को भी सीआरपीएफ का कड़ा पहरा रहा। जब मीडिया कर्मियों ने बिटिया के परिजनों से मिलने की कोशिश की तो सीआरपीएफ ने इस बारे में संदेश भी भेजा, लेकिन बिटिया के परिजनों ने मीडियाकर्मियों से मिलने से इनकार कर दिया। हालांकि बिटिया के परिजन अपने रोजमर्रा के काम में व्यस्त रहे।