हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद से बिटिया के गांव का तो रूप-रंग की बदल गया है। वहीं परिवार के लोगों का कहना है कि इस घटना के बाद उनके जीवन में उथल-पुथल मच गई है।बेटी की मौत के बाद परिवार पूरी तरह बर्बाद हो गया है। बुधवार को बिटिया के बारे में बात करते हुए पिता का दर्द छलक आया। बिटिया का नाम लेते ही उनकी आंखें भर आईं।
विज्ञापन
2 of 5
Hathras case
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया के पिता का यही कहना है कि हमें न्याय चाहिए, हम रुपयों के भूखे नहीं हैं। उनका कहना है कि बिटिया की मौत से वह और उनका पूरा परिवार एक तरह से बर्बाद हो गया है। काम-धंधे ठप पड़े हैं। बिटिया को याद करते ही उनकी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
3 of 5
Hathras case
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि वह तो शांति के साथ रूखी-सूखी रोटी खाकर जीवन जीने वाले आदमी हैं। उन्होंने कहा कि शुरू में तो प्रशासन ने राशन सामग्री भिजवाई थी, लेकिन अब वह भी भिजवानी बंद कर दी है।
4 of 5
Hathras case
- फोटो : अमर उजाला
सरकार द्वारा जो आर्थिक मदद की घोषणा की गई थी, वह तो उन्हें मिल गई है, लेकिन अभी आवास और परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग पूरी नहीं हुई है।