हाथरस के चंदपा गांव में बुधवार को बिटिया की भाभी को पुलिस बल के साथ आगरा के एक अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। पहले भी इस अस्पताल में बिटिया के भाई का ऑपरेशन हुआ था। बुधवार को उपचार के बाद वह वहां से शाम को वह वापस आ गई।
विज्ञापन
2 of 5
जांच करते सीबीआई के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बिटिया की भाभी का आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बुधवार को उसे फिर इसी निजी अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने के लिए जाना था। इसकी जानकारी जब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को हुई तो उन्होंने चंदपा स्वास्थ्य केंद्र से सरकारी एंबुलेंस मंगवाई। वहां से उनको उपचार के लिए आगरा भेजा गया। उपचार के उपरांत बिटिया की भाभी अपने घर लौट आई।
विज्ञापन
3 of 5
बिटिया के घर के बाहर बैठे पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि इस मामले में सीबीआई की जांच जारी है। सीबीआई हर पहलू को ध्यान में रखकर इस मामले में जांच कर रही है। सीबीआई ने बिटिया के गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर को शिविर कार्यालय पर बुलाकर उनसे पूछताछ की। टीम ने स्कूल के वर्ष 2003 से 2015 तक के प्रवेश रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिए।
4 of 5
बिटिया के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
इसकी एक वजह यह भी मानी जा रही है कि एक आरोपी की उम्र उसकी हाईस्कूल की अंकतालिका के हिसाब से 18 वर्ष से कम है। स्कूल में उसने कब दाखिला लिया, इसकी भी जांच पड़ताल सीबीआई की टीम कर रही है। वैसे यह विद्यालय वर्ष 2003 में ही गांव में संचालित हुआ है।
बिटिया के घर के बाहर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया के प्रकरण में चार आरोपी हैं। एक आरोपी के परिजनों ने सीबीआई को उसकी हाईस्कूल की अंकतालिका दी थी। इसमें उसकी आयु 18 साल से कम बताई गई थी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2018 की इस अंक तालिका में उसकी आयु दो दिसंबर 2002 लिखी है। उसने यह परीक्षा मीतई के जेएस इंटर कॉलेज से दी थी। इस कॉलेज में जाकर भी टीम ने पूछताछ की थी।